<

रन चेज में टीम इंडिया का बादशाहत… भारत ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा बार हासिल किया 300+ का टारगेट

Team India World Record: भारतीय टीम ने वनडे क्रिकेट इतिहास में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. टीम इंडिया ने वनडे में सबसे ज्यादा बार 300 से ज्यादा का टारगेट चेज किया है. इसके अलावा कोई दूसरे टीम 15 से ज्यादा बार यह कारनामा नहीं कर पाई है.

Team India ODI World Record: 11 जनवरी को भारत ने पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया. भारतीय टीम ने 49 ओवर में 301 रनों का टारगेट हासिल कर लिया. वनडे क्रिकेट में ऐसा 20वीं बार था, जब भारतीय टीम ने 300 से ज्यादा का टारगेट चेज किया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया है. भारतीय टीम पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने वनडे में 20 बार 300 से ज्यादा का टारगेट चेज किया है. इससे पहले कोई दूसरी टीम ऐसा नहीं कर पाई. दुनिया की कोई भी टीम अभी तक 15 से ज्यादा बार यह कारनामा नहीं कर पाई है.

भारत के बाद दूसरे नंबर पर इंग्लैंड की टीम है, जिन्होंने वनडे क्रिकेट के इतिहास में 15 बार 300 से ज्यादा का टारगेट हासिल किया है. इसके अलावा तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया, चौथे नंबर पर पाकिस्तान हैं. वहीं, न्यूजीलैंड और श्रीलंका इस लिस्ट में संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर हैं.

वनडे में सबसे ज्यादा बार 300+ चेज

  • भारत- 20
  • इंग्लैंड- 15
  • ऑस्ट्रेलिया- 14
  • पाकिस्तान- 12
  • न्यूजीलैंड/श्रीलंका- 11

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का दूसरा बड़ा रन चेज

रविवार को वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 301 रनों का टारगेट चेज किया. यह भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा रन चेज है. इससे पहले भारतीय टीम ने साल 2010 में बेंगलुरु में कीवी टीम के खिलाफ 316 रन का टारगेट चेज किया था. उसके 16 साल बाद भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 300 से ज्यादा रनों का टारगेट हासिल किया है.

भारत ने सीरीज में ली 1-0 की लीड

भारत बनाम न्यूजीलैंड के पहले वनडे मैच की बात करें, तो इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 रन बनाए थे. कीवी टीम की ओर से डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स और डेवोन कॉनवे ने अर्धशतक लगाया था. इसके बाद भारतीय टीम 301 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी. भारत की ओर से विराट कोहली ने सबसे बड़ी 93 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 56 रनों की पारी खेली, जबकि उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ने 49 रनों का योगदान दिया. इसके दम पर भारतीय टीम ने 49 ओवर में टारगेट चेज कर लिया. इसी के साथ भारतीय टीम ने इस सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें किसे कितना फायदा, कब मिलेगा पैसा

Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…

Last Updated: October 23, 2026 16:07:28 IST

Jyoti Singh: ‘अच्छा पति मिले तभी सिंदूर लगाना’, ज्योति सिंह का वीडियो वायरल, पवन सिंह से जुड़ रहा बयान!

Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की एक…

Last Updated: October 23, 2026 16:06:55 IST

Karwa Chauth 2026 Date: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 23, 2026 15:13:24 IST

Elon Musk Free Spacex Shares: क्या भारतीय मूल के बच्चों को भी मिलेगा एलन मस्क का फ्री SpaceX शेयर? जानें पूरी डिटेल

Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…

Last Updated: October 23, 2026 15:11:50 IST

ना सचिन ना कोहली, इस खिलाड़ी के नाम है सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड; जानें 5 टॉप में कितने भारतीय

ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…

Last Updated: October 23, 2026 15:01:26 IST

Karwa Chauth: क्या बिना शादी के भी रखा जा सकता है व्रत? कुंवारी लड़कियां जान लें नियम

Karwa Chauth for Unmarried Girls: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए…

Last Updated: October 23, 2026 15:36:33 IST