Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, वरुण की वापसी… पहले T20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग XI?

IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, वरुण की वापसी… पहले T20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग XI?

IND vs ENG 1st T20I Playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज शुरू होने जा रही है. इसका पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाएगा, जिसमें भारतीय टीम कुछ बड़े बदलावों के साथ उतर सकती है. जानें भारत की संभावित प्लेइंग...

Written By:
Last Updated: July 1, 2026 11:46:22 IST

Mobile Ads 1x1

IND vs ENG 1st T20I Playing XI: भारतीय टीम बुधवार (1 जुलाई) को आयरलैंड दौरे को भुलाकर इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाना है, जो भारतीय समयानुसार रात 10 से शुरू होगी. इस मुकाबले में एक बार फैंस की नजरें 15 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर टिकी हुई हैं.

दरअसल, आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर दोनों मुकाबलों में बुरी तरह फ्लॉप हुआ था. संजू सैमसन से लेकर ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला खामोश रहा था. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू कराने की मांग तेज हो गई है. हालांकि अभी तक वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. ऐसे में आइए जानते हैं कि पहले टी20 में भारत की प्लेइंग-11 कैसी होगी.

वैभव सूर्यवंशी के आने से किसका कटेगा पत्ता?

अगर इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी डेब्यू करते हैं, तो संजू सैमसन या ईशान किशन में से किसी एक का पत्ता कटेगा. इनमें से किसी एक खिलाड़ी को प्लेइंग-11 से बाहर होना पड़ेगा. हालांकि मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रेयस अय्यर ने संकेत दिए कि वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर बेंच पर बैठेंगे या आखिरी समय पर कॉम्बिनेशन में बदलाव होगा.

क्या वरुण चक्रवर्ती की होगी वापसी?

भारतीय टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती आयरलैंड दौरे से पहले चोटिल हो गए थे. हालांकि अब वह पूरी तरह फिट हो चुके हैं और भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड में प्रैक्टिस भी करते देखे गए हैं. वरुण चक्रवर्ती अपनी मिस्ट्री गेंदबाजी से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खूब परेशान कर सकते हैं. ऐसे में उम्मीद है कि वरुण चक्रवर्ती इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में वापसी करें. अगर वरुण वापसी करते हैं, तो सूर्यांश शेडगे को बेंच पर बैठना होगा. सूर्यांश ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में डेब्यू किया था, लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए थे.

पहले T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती.

इंग्लैंड की प्लेइंग XI

फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड.

MORE NEWS