<

भारतीय टीम के शेड्यूल में बदलाव! अचानक टी20 सीरीज का ऐलान, इस टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया

India Tour of Ireland: भारतीय फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. टीम इंडिया जून के अंत में आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने जा रही है. यह मुकाबले 26 और 28 जून को बेलफास्ट के ऐतिहासिक स्टॉर्मॉन्ट मैदान में खेले जाएंगे. हालांकि, बीसीसीआई ने अभी इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की है. आइए जानते हैं और भी डिटेल्स.

India Tour of Ireland: भारतीय फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. भारतीय टीम जून के अंत में आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने जा रहा है, जो 26 और 28 जून को बेलफास्ट के स्टॉर्मॉन्ट मैदान में खेले जाने की संभावना है. बीसीसीआई और क्रिकेट आयरलैंड द्वारा इस दौरे की आधिकारिक घोषणा जल्द ही किए जाने की उम्मीद है.  यह सीरीज भारत के घरेलू अफगानिस्तान दौरे और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले आगामी व्हाइट-बॉल दौरे के बीच फिट की गई है. हालांकि तारीखों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन सूत्रों के अनुसार दोनों टी20 मुकाबले 26 और 28 जून को ही खेले जाएंगे.
खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ को हाल ही में दिल्ली में आयोजित बीसीसीआई अवॉर्ड्स समारोह के दौरान इस संभावित आयरलैंड दौरे के बारे में संकेत दिया गया था. यह दौरा खास इसलिए भी होगा क्योंकि यह हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया का पहला इंटरनेशनल मैच असाइनमेंट होगा, जिसमें सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम मैदान पर उतरेगी.

अफगानिस्तान से पहली सीरीज

भारत पहले ही अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी घरेलू सीरीज़ खेल रहा है, जो 20 जून तक समाप्त होगी. इस सीरीज में एक टेस्ट मैच और तीन वनडे शामिल हैं. इसके तुरंत बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड रवाना होना होगा, जहां 1 जुलाई से पांच टी20 और तीन वनडे और एक टेस्ट सीरीज शुरू होगी. इंग्लैंड दौरे का पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा, इसलिए टीम को समय रहते वहां पहुंचना होगा.

आयरलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड बेहतर

आयरलैंड में भारत का पिछला रिकॉर्ड भी काफी रोचक रहा है. इससे पहले 2018, 2022 और 2023 में भारत ने वहां तीन मैचों की टी20 सीरीज़ खेली थी, लेकिन इस बार व्यस्त इंटरनेशनल कार्यक्रम के कारण केवल दो मैच ही खेले जाएंगे. आयरलैंड के खिलाफ भारत ने सभी टी20 सीरीज अपने नाम की है. यह सीरीज़ काफी समय से चर्चा में थी और इसे अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच उपलब्ध सीमित समय में फिट करने के लिए लंबे समय तक योजना बनाई गई.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST

सेना के ड्राइवर का चालान काटना MVI को पड़ा भारी, ड्यूटी से हटाई गईं अधिकारी, प्रशासन ने मांगी माफी

Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…

Last Updated: November 20, 2026 21:06:07 IST

Uttarakhand Crime: दूसरे की पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था पूर्व सीआरपीएफ जवान, इनकार करने पर किया कांड, पति ने ले रखा था पैसा

Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…

Last Updated: November 20, 2026 20:57:37 IST

CM Yogi Mother Death: सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर आजम खान ने कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मां जैसी दौलत…’

CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…

Last Updated: November 20, 2026 19:46:29 IST

Aishwarya Rai Bodyguard: सलमान खान से ऐश्वर्या राय को बचाने के लिए रखा गया था बॉडीगार्ड? केतन कराडे ने सुनाया पुराना किस्सा

Aishwarya Rai Bodyguard: अभिनेता और बॉडीबिल्डर केतन कराडे ने दावा किया है कि करीब 20…

Last Updated: November 20, 2026 19:27:59 IST