<

IND vs AFG 3rd T20I Live Streaming: तीसरे टी20 में खेलते दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी? जानें कब-कहां और कैसे बिलकुल मुफ्त देख सकते हैं लाइव मैच

IND vs AFG 3rd T20I Live Streaming: भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा सीरीज़ का तीसरा और आखिरी T20I मुकाबला. क्या टीम इंडिया करेगी क्लीन स्वीप, या अफ़ग़ानिस्तान पलटेगा बाजी? जानिए यह रोमांचक मैच आप कब, कहां और किस पर मुफ्त में लाइव देख सकते हैं.

India vs Afghanistan 3rd T20I: भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज़ का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. पहला मैच जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी ‘मेन इन ब्लू’ की नजरें अब अफ़ग़ानिस्तान का सूपड़ा साफ करने पर हैं. अगर भारतीय टीम यह मैच जीत जाती है, तो जून 2026 में ODI सीरीज़ के बाद यह इस साल अफ़ग़ानिस्तान पर भारत की लगातार दूसरी 3-0 की क्लीन स्वीप होगी.

दूसरे T20I का हाल

दूसरे टी20 मैच में संजू सैमसन ने अपनी धमाकेदार फॉर्म जारी रखते हुए महज 22 गेंदों में 57 रनों की आतिशी पारी खेली थी. दूसरे छोर से अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर शानदार लय दिखाई, जबकि ईशान किशन 38 रन बनाकर नाबाद रहे.

गेंदबाजी की बात करें तो नीतीश कुमार रेड्डी ने 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए और अर्शदीप सिंह ने 2 शिकार किए. अफ़ग़ानिस्तान की तरफ से इब्राहिम ज़दरान (37 रन) के बाद निचले क्रम में राशिद खान और मोहम्मद नबी ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन वे टीम को हार से नहीं बचा सके.

IND vs AFG 3rd T20I: लाइव स्ट्रीमिंग और TV टेलीकास्ट

तारीख और समय: गुरुवार, 17 सितंबर 2026 | शाम 7:30 बजे से (टॉस शाम 7:00 बजे)

मैच का स्थान: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

TV चैनल (भारत): सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network)

लाइव स्ट्रीम: फैनकोड (FanCode) ऐप और वेबसाइट

अगर आपको यह मुकाबला बिलकुल मुफ्त देखना है तो आप फ्री डिश के चैनल DD SPORTS पर इसे देख सकते हैं 

क्या तीसरे टी20 मुकाबले में खेलेंगे वैभव?

अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार 2 टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला है. दूसरे टी20 में संजू शानदार अर्धशतकीय पारी के बाद वैभव की खेलने की संभावना काफी हद तक टीम प्रबंधन की रणनीति पर निर्भर करेगी. भारत पहले ही सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है, ऐसे में बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने के लिए यह बिल्कुल सही मौका है. 

हालाँकि, संजू सैमसन (57 रन) और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी के शानदार फॉर्म में होने के कारण टॉप ऑर्डर में जगह बनाना इतना आसान नहीं होगा. अगर भारतीय टीम प्रबंधन किसी सीनियर या नियमित बल्लेबाज को आराम देने का फैसला करता है, तभी 15 वर्षीय सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है.

तीसरे टी20 के लिए संभावित प्लेइंग XI

भारत के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पहले T20I में आई खिंचाव की समस्या की वजह से चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, ऐसे में रवि बिश्नोई का खेलना तय माना जा रहा है. पिछले मैच के हीरो संजू सैमसन का खेलना पक्का है, लेकिन अगर टीम प्रबंधन किसी सीनियर बल्लेबाज को आराम देता है, तो युवा वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है.

भारत (संभावित XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई.

अफ़ग़ानिस्तान (संभावित XI): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़दरान (कप्तान), सिदीकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फज़लहक फारूकी.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST

लाड़ली बहना की 41वीं किस्त कब आएगी? अक्टूबर में 1500 रुपये को लेकर आया नया अपडेट, जानें संभावित तारीख

Ladli Behna Yojana 2026: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त का 1.25 करोड़…

Last Updated: October 6, 2026 19:12:39 IST

नोएडा में होने जा रहा है वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का भव्य आगाज़, ग्रैंड ओपनिंग में शामिल होंगे सोनू सूद

10 फ्रेंचाइज़ी, रोमांचक मुकाबले और सितारों से सजी शाम के साथ 6 अक्टूबर से शुरू…

Last Updated: October 6, 2026 19:07:21 IST

Greater Noida Bus Fire: फिर आग का गोला बनी स्लीपर बस, समय रहते यात्रियों को उतारा गया, 15 दिन में तीसरी घटना

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा-नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को नोएडा से आगरा जा रही…

Last Updated: October 6, 2026 18:53:11 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती मोदी ने शुरू किया 369 हीलवेल न्यूट्रिशन सेंटर

प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रहलाद मोदी ने किया उद्घाटन, लोगों में न्यूट्रिशन और वेलनेस के…

Last Updated: October 6, 2026 18:52:20 IST

Sourav Ganguly बने दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच, ऋषभ पंत की भी हुई वापसी; IPL 2027 में दिखेगा बड़ा बदलाव!

आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा दांव खेलते हुए सौरव गांगुली को नया…

Last Updated: October 6, 2026 18:44:55 IST