<
Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 20: 5 महीने में क्यों टूटी शादी, ईशा रिखी ने खोली बादशाह की पोल; आखिर कैसे धोखा देते हुए पकड़े गए सिंगर?

Bigg Boss 20: ईशा रिखी ने बिग बॉस 20 में पुराने रिश्ते को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि रिश्ते के दौरान उन्हें फिजिकल, इमोशनल और सोशल स्तर पर धोखे का सामना करना पड़ा था.

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने अपने पुराने रिश्ते को लेकर कई बातें शेयर कीं. उन्होंने बताया कि रिश्ते के दौरान उन्हें काफी दर्द और धोखे का सामना करना पड़ा था. बाहर से सब कुछ ठीक दिखता था, लेकिन अंदर की कहानी बिल्कुल अलग थी.

ईशा को कैसे हुआ धोखे का एहसास?

ईशा ने कनिका से बात करते हुए बताया कि वह किसी की बात पर तुरंत भरोसा नहीं करतीं. अगर कोई उनके रिश्ते को लेकर कुछ कहता था, तो वह तब तक यकीन नहीं करती थीं, जब तक उन्हें खुद कोई सबूत न मिल जाए. ईशा ने कहा कि रिश्ते में रहते हुए उन्हें कुछ चीजों पर शक जरूर हुआ था, लेकिन उन्होंने अपने पार्टनर पर भरोसा बनाए रखा. बाद में जब रिश्ता खत्म हुआ, तब उन्हें समझ आया कि उनके साथ लंबे समय से धोखा हो रहा था.

फिजिकल, इमोशनल या सोशल?

बातचीत के दौरान कनिका ने ईशा से पूछा कि उन्हें किस तरह के धोखे का सामना करना पड़ा था. उन्होंने सवाल किया कि क्या यह फिजिकल, इमोशनल या सोशल था?  ईशा ने कुछ देर रुकने के बाद जवाब दिया कि उन्हें इन सभी तरह के धोखे का सामना करना पड़ा था. उनके इस जवाब से बातचीत काफी भावुक हो गई.

ये भी पढ़ें:  असम के ‘बिहू’ संगीत से बना था अक्षय कुमार की सासूमां का ये गीत, देसी गाने मेंडिंपल कपाड़िया ने ढाया था कहर

रिश्ते में खुद को अधूरा महसूस करती थीं ईशा

ईशा ने बताया कि रिश्ते में बीच में लटके रहना उनके लिए काफी मुश्किल और परेशान करने वाला अनुभव था. उन्होंने इसे एक ऐसी स्थिति बताया, जहां सामने वाला आपको खास होने का एहसास कराता है, लेकिन बाद में पता चलता है कि रिश्ते की सच्चाई कुछ और थी. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे कोई आपको अपना सबसे अच्छा दोस्त बताए, आपके साथ वैसा ही व्यवहार करे और आपको अपने साथ जगहों पर लेकर जाए, लेकिन बाद में पता चले कि आप उसके लिए कभी उस जगह पर थे ही नहीं. ईशा के मुताबिक, उन्हें अपने पार्टनर के पूरे सोशल सर्कल से नहीं मिलवाया गया था. वह सिर्फ कुछ खास लोगों से ही मिली थीं. उन्होंने इस अनुभव को अपने लिए काफी उलझन भरा और मुश्किल बताया.

ये भी पढ़ें: पहले उतारे महिला के कपड़े, फिर बदन पर मिर्च…पंचायत ने सुनाया ऐसा तालिबानी फरमान; सुन कांप उठेगी रूह

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Guwahati firing: गुवाहाटी में होटल के अंदर खूनी वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग 4 लोगों की मौत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…

Last Updated: October 26, 2026 23:35:44 IST

कोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत से सनसनी, कोई JEE तो कोई NEET की कर रहा था तैयारी

Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…

Last Updated: October 26, 2026 23:06:05 IST

Supaul murder case: इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद तलाक पर ठनी, पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…

Last Updated: October 26, 2026 22:55:07 IST

राजस्थान हाई कोर्ट में प्रेम विवाह केस के बाद हड़कंप, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, बालकनी से लटका युवक

Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…

Last Updated: October 26, 2026 22:36:34 IST

यूपी पुलिस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, निर्दोष ने जेल में बिताए 6 साल; सरकार देगी 6 लाख रुपये

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…

Last Updated: October 26, 2026 22:09:46 IST

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का जवाब, ज्ञानेश कुमार को लेकर कही ये बात, जानें हलफनामे में क्या-क्या कहा

SIR Voter List Verification: ,SIR यानी वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर…

Last Updated: October 26, 2026 21:57:35 IST