<

U19 वर्ल्ड कप 2026: सेमीफाइनल में भारत-अफगानिस्तान की भिड़ंत, जानें कब-कहां खेला जाएगा मैच; कैसे देख सकेंगे LIVE

भारत बनाम अफगानिस्तान अंडर-19: ICC U19 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 4 फरवरी को खेला जाएगा. यह मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच होगा, जिसमें जीतने वाली टीम फाइनल में जाएगी. जानें कहां देख सकेंगे यह मुकाबला...

Ind vs Afg U19 WC: जहां एक ओर फैंस टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. बुधवार (4 फरवरी) को भारतीय टीम सेमीफाइनल का मुकाबला खेलेगी. यह मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा. भारत सुपर सिक्स स्टेज में अपने ग्रुप में टॉप रही, जबकि अफगानिस्तान अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रही. भारत ने 1 फरवरी को पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की. सेमीफाइनल का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है, जबकि दूसरा मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच होगा. यह मुकाबला हरारे के स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. दोनों सेमीफाइनल में से जीतने वाली टीमें फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. भारतीय अंडर-19 टीम इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. भारत ने अभी तक इस विश्व कप में हार का सामना नहीं किया है. ऐसे में भारतीय टीम का कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ा हुआ है. कप्तान आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय युवा टीम अफगानिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

भारत विश्व कप की सबसे सफल टीम

भारतीय टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम है. अभी तक भारत ने 5 बार (2000, 2008, 2012, 2018, 2022) अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है. अब भारतीय टीम छठी बार विश्व कप की ट्रॉफी उठाने की तैयारी में है. हालांकि भारतीय टीम को अफगानिस्तान को हल्के में नहीं लेना चाहिए. अफगानिस्तान ने ग्रुप स्टेज में लगातार 3 मैच जीतकर सुपर सिक्स में जगह बनाई. इसके बाद सुपर सिक्स में अफगानिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन फिर उन्होंने वापसी की. अफगानिस्तान की टीम ने अपने 5 मुकाबलों में से 4 मैच जीते हैं. हालांकि खिलाड़ियों की फॉर्म को देखते हुए भारतीय टीम का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है. भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू जैसे खिलाड़ी शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं.

कब कहां खेला जाएगा मैच?

भारत और अफगानिस्तान अंडर-19 के बीच 4 फरवरी को मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला हरारे के स्पोर्ट्स क्लब में होगा, जो दोपहर 1 बजे से शुरू होगा. इसके लिए आधे घंटे पहले यानी 12:30 बजे टॉस होगा.

कहां देख सकेंगे लाइव?

भारत बनाम अफगानिस्तान अंडर-19 सेमीफाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar के एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

भारतीय अंडर-19 टीम की स्क्वाड

आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, दीवेंद्रन दीपेश, मोहम्मद एनान, एरॉन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उधव मोहन, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, हेनिल पटेल, खिलन पटेल, हरवंश सिंह.

अफगानिस्तान अंडर-19 टीम की स्क्वाड

महबूब खान (कप्तान), खालिद अहमदजई, उस्मान सादात, फैजल खान, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीज मिया खिल, नाजीफ अमीरी, खातिर स्टानिकजई, नूरिस्तानी, अब्दुल अजीज, सलाम खान, वाहिद जादरान, जैतुल्लाह शाहीन, रोहुल्लाह अरब, अकील खान ओबैद.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

कौन हैं दिलीप घोष? बंगाल चुनाव से पहले संपत्ति में आया बंपर उछाल, 6 साल में बने लखपति से करोड़पति

Dilip Ghosh Net Worth: बंगाल की राजनीति में, BJP नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप…

Last Updated: April 7, 2026 00:19:23 IST

Who is Kanwal Aftab: कौन हैं कंवल आफताब? MMS विवाद में फंसी पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर, जानें अब कहां हैं?

Kanwal Aftab: पाकिस्तानी स्टार कंवल आफताब का नाम भी अब वायरल वीडियो विवाद में घसीटा…

Last Updated: April 6, 2026 23:27:10 IST

चलती ट्रेन में झूमे बाराती, शादी के लिए बुक हुआ पूरा कोच; जश्न का ऐसा वीडियो पहले कभी नहीं देखा होगा

Railway Coach Booking Wedding: एक भारतीय परिवार का शादी के सफर के लिए पूरी रेलगाड़ी…

Last Updated: April 6, 2026 23:23:05 IST

Rupee vs Dollar: डॉलर की मार और तेल का वार: क्या भारत है तैयार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये और तेल की…

Last Updated: April 6, 2026 23:01:13 IST

कूड़ा फेंकने आई महिला धो बैठी गहनों से हाथ, कटिहार में दिनदहाड़े शातिर ठगी का खेल, ठगों ने ऐसे लगाया चूना

Katihar Thagi Case: कटिहार में बड़ा बाजार में तब सनसनी फैल गई, जब चालाक ठगों…

Last Updated: April 6, 2026 22:52:07 IST

6 साल बाद इंसाफ, रेयरेस्ट ऑफ रेयर मानते हुए मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 9 पुलिसकर्मियों को सजा-ए-मौत

Sathankulam Case Verdict: 2020 के हाई-प्रोफाइल साथनकुलम हिरासत में मौत के मामले में एक बड़ा…

Last Updated: April 6, 2026 22:24:56 IST