<
Categories: हेल्थ

World Cancer Day 2026: बड़ा बेदर्द है कैंसर का दर्द, परेशानी बढ़ाते ये 3 बड़े कारण, डॉक्टर से जानें लक्षण और उपचार

World Cancer Day 2026: पूरी दुनिया में हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य कैंसर से बचाव और उसके प्रति जागरूकता पैदा करना है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य कैंसर से बचाव और उसके प्रति जागरूकता पैदा करना है. सीनियर पेन कंसल्टेंट डॉ. भुवना आहुजा कहती हैं कि, कैंसर दर्द को पीड़ित ही बेहद अच्छे तरीके से जान सकता है. आइए जानते हैं इस दर्द के कारण और उपचार-

World Cancer Day 2026: पूरी दुनिया में हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य कैंसर से बचाव और उसके प्रति जागरूकता पैदा करना है. दरअसल, कई लोग यह समझते हैं कि कैंसर की बीमारी छूने से फैलती है, जिससे लोग इससे पीड़ितों से ठीक व्यवहार नहीं करते हैं. यही वजह है कि कैंसर के संबंध में फैली गलत धारणाओं को कम करने और कैंसर मरीजों को मोटीवेट करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है. बता दें कि, कैंसर दिवस की शुरुआत साल 1933 में हुई थी. सबसे पहले विश्व कैंसर दिवस वर्ष 1993 में जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल के द्वारा मनाया गया था. विश्व कैंसर दिवस 2026 की थीम है ‘यूनाइटेड बाय यूनिक’ (United by Unique). इसका मतलब है कि कैंसर से लड़ने का लक्ष्य सभी का एक है, लेकिन हर मरीज की कहानी और अनुभव अलग-अलग होते हैं. बता दें कि, अभियान का पहला वर्ष दुनिया भर में कैंसर देखभाल में असमानताओं को समझने और पहचानने के बारे में था. 

एलएनजेपी हॉस्पिटल दिल्ली की सीनियर पेन कंसल्टेंट डॉ. भुवना आहुजा कहती हैं कि, कैंसर बेहद गंभीर बीमारी है. इस दौरान होने वाले दर्द को पीड़ित ही बेहद अच्छे तरीके से जान सकता है. ऐसे में सवाल होता है कि आखिर कैंसर दर्द होता क्यों हैं? इसपर डॉक्टर बताती हैं कि, कैंसर दर्द का दर्द ट्यूमर द्वारा नसों, हड्डियों या अंगों पर दबाव डालने के कारण होता है. इस तरह का दर्द गंभीर और पुराना हो सकता है. पीड़ित को यह जलन, चुभन या ऐंठन जैसा महसूस हो सकता है. इस तरह का दर्द 30-75 प्रतिशत मरीजों को प्रभावित करता है. 

​कैंसर में दर्द के मुख्य कारण क्या हैं?

ट्यूमर का दबाव: डॉक्टर कहती हैं कि, कैंसर के आसपास की नसों, हड्डियों या अंगों पर अधिक दबाव पड़ता है. इसके चलते दर्द बढ़ जाता है.

उपचार के दुष्प्रभाव: कैंसर में दर्द का दूसरा बड़ा कारण कीमोथेरेपी, रेडिएशन या सर्जरी है. इस स्थिति के बाद भी दर्द बढ़ जाता है.

ब्रेकथ्रू पेन: डॉक्टर कहती हैं कि, यह वह तेज दर्द होता है, जो नियमित दवाओं के बावजूद अचानक उभर आता है. ये स्थिति बेहद दुखद है.

कैंसर दर्द रोकने के लिए क्या-क्या करते डॉक्टर

​विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कैंसर दर्द के लिए एक ‘पेन लैडर’ (Pain Ladder) निर्धारित की है. इसमें दर्द को तीन स्टेप में लिया है. पहला हल्का, दूसरा मध्यम और तीसरा गंभीर दर्द. सभी के लिए अलग-अलग दवाएं हैं. लेकिन, ​जब दवाएं पर्याप्त नहीं होतीं, तो विशेषज्ञ कुछ अन्य तकनीकों का उपयोग करते हैं. इसमें सबसे पहले दर्द के संकेतों को मस्तिष्क तक पहुंचने से रोकने के लिए नसों में इंजेक्शन लगाते हैं. एक ​एपिड्यूरल इंजेक्शन होता है, जिसके जरिए रीढ़ की हड्डी के पास दवा पहुंचाई जाती है. इसके अलावा, रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन होता है, जिसकी गर्मी के जरिए दर्द पैदा करने वाली नसों को सुन्न करना होता है.

बिना दवा कैंसर दर्द से राहत पाने के उपाय

एक्सपर्ट कहते हैं कि, ​दवाओं के अलावा, जीवनशैली में बदलाव और वैकल्पिक चिकित्सा भी कैंसर दर्द से राहत दे सकती है. तनाव और अवसाद को दूर रखें. क्योंकि, मानसिक स्थिति दर्द की अनुभूति को प्रभावित करती है. इसके अलावा योग करें. इससे मन को शांत रखने और सहनशक्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी.

महत्वपूर्ण सावधानियां

1. ​दवा का समय: दर्द निवारक दवाएं डॉक्टर द्वारा बताए गए समय पर ही लें, दर्द बढ़ने का इंतजार न करें.
2. ​दुष्प्रभावों पर ध्यान: ओपिओइड दवाओं से कब्ज या सुस्ती हो सकती है, इसके बारे में डॉक्टर को बताएं.
3. ​दर्द डायरी: अपने दर्द के स्तर (0-10 के पैमाने पर) को नोट करें ताकि डॉक्टर उपचार में बदलाव कर सकें.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar
Tags: Health News

Recent Posts

अगर साथ जी नहीं सकते तो… मांग में सिंदुर भर प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; वीडियो बना मां को भेजा

Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…

Last Updated: May 16, 2026 23:08:25 IST

Maruti Breeza vs Toyota Hyryder: लेना चाहते हैं बड़े साइज की Compact SUV? क्या है वेल्यू फॉर मनी

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…

Last Updated: May 16, 2026 22:14:46 IST

Honor 400 vs Oppo Find X9 Ultra: फीचर्स से लेकर बैटरी तक क्या है अंतर? कौन सा फोन ज्यादा किफायती

कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…

Last Updated: May 16, 2026 22:12:26 IST

Silver Import Rules Change: सोने के बाद अब चांदी को लेकर सरकार ने बदल दिया नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…

Last Updated: May 16, 2026 21:29:03 IST

दरवाजे के पीछे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें,  छोटी आदतें बन सकती हैं आर्थिक और मानसिक तनाव की वजह

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…

Last Updated: May 16, 2026 20:36:07 IST

आंध्र प्रदेश के सीएम ने आखिर क्यों कि ज्यादा बच्चे करने की मांग? वजह जान चौंक जाएंगे

Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…

Last Updated: May 16, 2026 20:24:34 IST