IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़ने के लिए तैयार हैं. अभी तक दोनों टीमों 4 बार टी20 और वनडे विश्व कप में आमने सामने आ चुके हैं. इनमें से 2 बार भारत ने जीत हासिल की, जिसके बाद टीम इंडिया चैंपियन भी बनी.
भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल का खास संयोग.
IND vs ENG Semi Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने होगी. यह मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. वानखेड़े के मैदान में भारत-इंग्लैंड के महामुकाबला के लिए मंच पूरी तरह तैयार है. अब 5 मार्च को दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम सीधा फाइनल में एंट्री करेगी. ऐसे में दोनों टीमों की रणनीतियों को लेकर चर्चा की जा रही है. इस बीच एक इस सेमीफाइनल मैच को लेकर एक खास पैटर्न सामने आया है, जिसे जानकर भारतीय क्रिकेट फैंस गदगद हो जाएंगे. दरअसल, भारत और इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल का मुकाबला खेलने जा रही हैं. इससे पहले 2022, 2024 के सेमीफाइनल में भी भारत-इंग्लैंड का आमना-सामना हुआ था. यह मुकाबला हर बार निर्णायक साबित होता है. सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप में ही नहीं, बल्कि वनडे विश्व कप में भी ऐसा ही पैटर्न देखने को मिला है.
टी20 वर्ल्ड कप में पिछले 2 एडिशन में भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) का मुकाबला सेमीफाइनल में हुआ था. इनमें से जिस टीम ने सेमीफाइनल का मुकाबला जीता, उसी ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई. साल 2022 में भारत-इंग्लैंड के बीच एडिलेड में टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला गया था. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत हासिल की और फिर फाइनल का मुकाबला भी जीत लिया. फिर साल 2024 में भी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत-इंग्लैंड आमने-सामने आया. इस बार भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई और फिर खिताब भी हासिल कर लिया. यह टी20 वर्ल्ड कप का एक खास पैटर्न है, लेकिन जब हम इसे भारत के नजरिए से देखते हैं, तो यह और भी ज्यादा खास हो जाता है.
भारत ने मेंस टी20 वर्ल्ड कप और वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत ने 2 बार इंग्लैंड को हराया है. इन दोनों ही टूर्नामेंट में भारत ने खिताब अपने नाम किया. सबसे पहले 1983 के वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत-इंग्लैंड का मैच हुआ. मैनचेस्टर में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया. फिर 3 दिन बाद कपिल देव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने लॉर्ड्स मे खेले गए फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर विश्व कप का खिताब अपने नाम किया.
इसके बाद साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 68 रन से हराकर फाइनल में एंट्री की. फिर फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप का ट्रॉफी उठाई. इसका मतलब है कि भारत इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर सीधा वर्ल्ड कप का खिताब हासिल कर सकता है.
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला जाएगा. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा. इस मैच में जीतने वाली टीम सीधा फाइनल खेलेगी. दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल जीतना और चैंपियन बनना सिर्फ एक संयोग है. मैच का असली रिजल्ट सिर्फ मैदान पर देखा जा सकता है. दोनों टीमें अपनी पूरी तैयारी के साथ उतरेंगी. इनमें से जो टीम प्रेशर को झेलकर अच्छा प्रदर्शन करेगी, वो सेमीफाइनल का मुकाबला अपने नाम कर लेगी.
इन प्रक्रियाओं में पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है. चलिए आपको बताते हैं बच्चों का…
Donald Trump: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर अब…
Chaitra Navratri Day 7: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र पर्व है, नौ…
पीएम मोदी के एक बयान के कारण लोग एक बार फिर शॉक हो गए हैं.…
નિઃશુલ્ક દરબારો દ્વારા સમાજ કલ્યાણનો સંકલ્પ, રાજ્યભરમાં આગામી કાર્યક્રમોની જાહેરાત
Chaitra Navratri 2026 Day 7: हिंदू धर्म में आध्यात्मिक दृष्टि से चैत्र नवरात्र का समय…