Hathras Bride Attack On Husband Video: मामला हाथरस के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र का है, पीड़ित पति के परिवार का आरोप है कि शादी के बाद पहली रात को ही दुल्हन ने खूनी खेल खेला और पति पर हमला कर दिया, इसके कुछ दिन बाद वह घर में रखे जेवर और कैश लेकर अपने प्रेमी जो रिश्ते में उसका चाचा लगता है के साथ फरार हो गई हालांकि, अब फरार युवती ने अपने प्रेमी के साथ एक वीडियो जारी कर मामले को पूरी तरह पलट दिया है, वीडियो में युवती ने अपने पिता पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि उसके साथ घर में ही गलत काम हुआ और उसे पैसों के लालच में बेचा गया, उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है, एक तरफ 'चाकूबाजी और लूट' की थ्योरी है, तो दूसरी तरफ 'दुष्कर्म और मानव तस्करी' का गंभीर आरोप—हाथरस पुलिस के लिए यह गुत्थी सुलझाना एक बड़ी चुनौती बन गया है.
हाथरस के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक ऐसी घटना घटी है जिसने सबको हिलाकर रख दिया है, 21 फरवरी को जिस युवती की शादी हुई थी, उस पर आरोप है कि उसने सुहागरात के दिन अपने पति पर चाकू से हमला किया और 25 फरवरी को अपने प्रेमी चाचा के साथ जेवर व नगदी लेकर फरार हो गई, अब इस युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है, जिसमें उसने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया है, युवती का दावा है कि उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म (रेप) किया और उसे 8 लाख रुपये में बेचकर जबरन शादी करवाई थी, पुलिस अब इस पेचीदा मामले की सच्चाई खंगालने में जुटी है.
Delhi Dowry Death Case: जहां एक तरफ ट्विशा शर्मा केस में दुर्व्यवहार के आरोपों के…
दोनों ही दमदार बैटरी के साथ बेहतरीन प्रोसेसर के साथ आते हैं, जो वास्तव में…
Udhampur child kidnapping: सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले के टिकरी इलाके में जो रेहम्बल…
Funny Joke Of the day: हंसी खुशहाल जिंदगी के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन कुछ…
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ दिन बाद वनडे सीरीज खेलनी है. इस…
गुजरात में एक नकली सौंफ की फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है जो सौंफ में केमिकल…