<

भारत-इंग्लैंड का सेमीफाइनल मुकाबला कब और किस शहर में खेला जाएगा? कितने बजे होगा शुरू, टिकट कैसे बुक करें

India vs England: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल 5 मार्च 2026 को मुंबई के वानखेडे में शाम 7 बजे खेला जाएगा. जानें मैच टाइमिंग और टिकट बुकिंग डिटेल्स.

India vs England Match Details: वेस्टइंडीज को हराकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. ऐसे में आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है और अब सभी की नजरें भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले पर टिकी हैं. आइए जानते हैं यह मुकाबला कब, किस शहर में और कितने बजे से खेला जाएगा.
यह हाई-वोल्टेज मैच 5 मार्च 2026 (गुरुवार) को खेला जाएगा. मुकाबला शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा. यह अहम मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेडे स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. वानखेड़े स्टेडियम बड़े मैचों और रोमांचक नतीजों के लिए जाना जाता है. इसी मैदान पर कई यादगार मुकाबले खेले जा चुके हैं और एक बार फिर यह स्टेडियम खचाखच भरे दर्शकों का गवाह बनने को तैयार है.

दोनों टीमें रही हैं खतरनाक

टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अब तक बढ़िया प्रदर्शन किया है. दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम भी टी20 क्रिकेट की सबसे खतरनाक टीमों में गिनी जाती है. उनके पास विस्फोटक बल्लेबाजों के साथ-साथ अनुभवी ऑलराउंडर मौजूद हैं, जो किसी भी समय मैच पलट सकते हैं. इस मुकाबले की अहमियत इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी. दोनों टीमों के बीच पिछले मुकाबले भी काफी रोमांचक रहे हैं, ऐसे में फैंस को एक कांटे की टक्कर की उम्मीद है.

टिकट कैसे बुक करें?

अब देखना दिलचस्प होगा कि दबाव के इस बड़े मैच में कौन सी टीम बेहतर प्रदर्शन कर फाइनल का टिकट हासिल करती है. अगर आप भी इस मैच का मजा स्टेडियम में जाकर लेना चाहते हैं तो https://tickets.cricketworldcup.com/explore/c/icc-mens-t20-world-cup-2026 इस वेबसाइट पर जाकर आप अपने और अपने परिवार के लिए टिकट बुक कर सकते हैं. सेमीफाइनल मुकाबला है और टिकटों की काफी मारामारी रहने वाली है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

बिहार का अगला सीएम कौन? शिवराज सिंह चौहान करेंगे फैसला, बीजेपी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Shivraj Singh Chouhan: बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं और उन्हें…

Last Updated: April 12, 2026 16:10:14 IST

बिना सुरक्षा के तामझाम के सड़क पर उतरे PM बालेंद्र शाह, ऑटो में सफर कर रही बहनों के साथ ली सेल्फी, सादगी देख मुरीद हुए लोग!

नेपाल के नवनियुक्त प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (Balen Shah) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त…

Last Updated: April 12, 2026 16:02:06 IST

IPL से क्यों बाहर हुई थी कोच्चि टस्कर्स, धोनी की CSK से हारी, फिर नहीं हुए दर्शन, क्या था मामला?

Kochi Tuskers Kerala Termination: साल 2011 के आईपीएल में कोच्चि टस्कर्स नाम की इस टीम…

Last Updated: April 12, 2026 16:01:33 IST

कितनी सैलरी वाले ले सकते हैं MG Hector? देनी होगी इतनी डाउन पेमेंट, समझें EMI का पूरा हिसाब

भारत में कितना कमाने वाले लोग इस कार को अफॉर्ड कर सकते हैं. अगर आप…

Last Updated: April 12, 2026 15:52:50 IST

Kia Seltos vs Brezza: बेहतरीन फीचर्स, लुक्स में भी जबरदस्त, कौन सी कार रहेगी वैल्यू फॉर मनी

दोनों ही कारों में आपको प्रीमियम फील मिलने के साथ ही रफ-टफ परफॉर्मेंस भी देखने…

Last Updated: April 12, 2026 15:48:43 IST

10 बार सीएम रहे नीतीश कुमार का फाइनल मूव! 14 अप्रैल को देंगे इस्तीफा, अब कौन होगा बिहार का मुख्यमंत्री?

Nitish Kumar Resignation: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे पटना…

Last Updated: April 12, 2026 16:12:47 IST