<

India vs Japan T20I: ये कैसी जीत! 32 रन के मामूली लक्ष्य को बचाने में छूटे भारतीय गेंदबाजों के पसीने, बल्लेबाज भी फ्लॉप; जापान ने दी कांटे की टक्कर

India vs Japan Asian Games 2026: अक्षर पटेल की शानदार आखिरी ओवर की गेंदबाजी के दम पर भारत ने बारिश से प्रभावित टी20 मुकाबले में जापान को 2 रन से हराया. 5 ओवर के इस रोमांचक मैच में भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे. जानिए कैसे 32 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जापान जीत के करीब पहुंचा और आखिरी ओवर में मुकाबला भारत के पक्ष में पलट गया.

India vs Japan Asian Games 2026: साणो स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने जापान को 2 रन से हरा दिया. बारिश से प्रभावित इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 32 रन बनाए. इसके जवाब में जापानी टीम निर्धारित 5 ओवर में 30 रन ही बना सकी और रोमांचक मुकाबले में हार गई.

जापान को जीत के लिए आखिरी ओवर में 8 रन की दरकार थी, लेकिन वह सिर्फ 5 रन ही बना पाई. अक्षर पटेल ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को जीत दिलाई. उन्होंने अपने 2 ओवरों में कुल 6 रन दिए. इसके अलावा, सुंदर ने 2 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि रवि बिश्नोई ने 1 ओवर में 10 रन खर्च किए.

भारतीय बल्लेबाजी रही संघर्षपूर्ण

इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन खराब मौसम और पिच की स्थिति के कारण भारतीय बल्लेबाज जापानी गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए.

  • अभिषेक शर्मा मैच की पहली ही गेंद पर आउट हो गए.
  • संजू सैमसन ने 9 और ईशान किशन ने 3 रन बनाए.
  • श्रेयस अय्यर 16 रनों की पारी खेलकर टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे.

बारिश की वजह से पिच पर गेंदबाजों को काफी मदद मिल रही थी, जिसके कारण बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट लगाना बेहद मुश्किल हो गया था.

अफगानिस्तान के खिलाफ पॉवरप्ले में ठोके थे 100 रन

यह गौर करने वाली बात है कि इन्हीं भारतीय बल्लेबाजों ने पिछली टी20 सीरीज में अफगानिस्तान के खिलाफ बेहद शानदार प्रदर्शन किया था. दिल्ली में खेले गए आखिरी टी20 मुकाबले में तो टीम इंडिया ने पावरप्ले के शुरुआती 6 ओवरों में ही 100 रन बना डाले थे, लेकिन जापान के खिलाफ वे गेंद से बल्ला छूने के लिए भी संघर्ष करते नजर आए.

अब सवाल यह उठता है कि क्या भारतीय बल्लेबाज सिर्फ आसान और बल्लेबाजी के अनुकूल पिचों पर ही अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं? क्या मुश्किल पिच मिलते ही उनकी बल्लेबाजी लड़खड़ा जाती है? हालांकि भारत ने जापान के खिलाफ यह मुकाबला जीत लिया, लेकिन यह सवाल हर किसी के मन में बना हुआ है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Tushar Deshpande Hat-Trick: रणजी ट्रॉफी में 7 ओवर में 5 विकेट, चंडीगढ़ की टीम 78 रन पर ढेर

Tushar Deshpande Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में मुंबई के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने…

Last Updated: October 12, 2026 17:35:41 IST

कौन थी मधु कांबीकर, 73 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, लावणी और मराठी सिनेमा में बिखेरा अभिनय का जादू

Madhu Kambikar death: मराठी अभिनेत्री और मशहूर लावणी डांसर मधु कांबीकर का 73 साल की…

Last Updated: October 12, 2026 17:33:04 IST

Baglamukhi Temple: मां बगलामुखी के दरबार पहुंचे सुरेश रैना, पत्नी प्रियंका और परिवार के साथ लिया आशीर्वाद

Suresh Raina Maa Baglamukhi Temple: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने शारदीय नवरात्र…

Last Updated: October 12, 2026 17:02:42 IST

शिव मंदिर में पूजा कर रही थी नाबालिग, तभी वहां पहुंचा युवक और फिर… CCTV में कैद हुई शर्मनाक हरकत

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा…

Last Updated: October 12, 2026 17:02:25 IST

घर में सजी बैठी रही दुल्हन, पकवान तैयार और मेहमानों की भीड़… स्कॉर्पियो नहीं मिली तो बारात ही नहीं लाया दूल्हा!

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल में एक जोड़े ने लगभग डेढ़ साल तक रिश्ते…

Last Updated: October 12, 2026 16:55:33 IST

अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर दिल्ली में लॉन्च हुई ‘ए फॉर अमिताभ’ पुस्तक

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…

Last Updated: October 12, 2026 16:52:06 IST