IPL 2027 से पहले एमएस धोनी के खेलने को लेकर फिर अटकलें तेज हो गई हैं. 2023 के बाद से हर सीजन में माही के संन्यास और वापसी पर सवाल उठते रहे हैं. अब CSK के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन के बयान और जहीर खान के हेड कोच बनने के बाद धोनी के अगले सीजन में बतौर खिलाड़ी उपलब्ध होने की संभावना ने फैंस की उम्मीदें फिर जगा दी हैं. क्या धोनी एक बार फिर चेपॉक में नजर आएंगे, जानिए CSK के इस बड़े संकेत के पीछे की पूरी कहानी.
IPL 2027 में खेलेंगे धोनी या फिर स्टेडियम भरने के लिए CSK खेलेगी 'माही कार्ड'? फ्रेंचाइजी के इस बड़े हिंट ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
MS Dhoni: साल 2023… एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने जब आईपीएल की ट्रॉफी उठाई, पांचवीं बार चैंपियन बनने के बाद लगा था कि धोनी ने अपने आईपीएल करियर का परफेक्ट एंड लिख दिया है. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. इसके बाद हर आईपीएल सीजन से पहले एक ही सवाल ने फैंस की धड़कनें बढ़ाईं, क्या इस बार धोनी संन्यास लेंगे या फिर एक बार और मैदान पर उतरेंगे?
2024, 2025 और फिर 2026… तीन सीजन गुजर गए, लेकिन माही को लेकर ये सवाल खत्म नहीं हुआ. बढ़ती उम्र और घुटने की परेशानी के बीच धोनी के खेलने पर लगातार अटकलें लगती रहीं, लेकिन हर बार फैंस की नजरें चेन्नई की पीली जर्सी वाले नंबर 7 पर टिकी रहीं. वजह सिर्फ इतनी थी कि माही बल्ला लेकर मैदान पर कुछ मिनटों के लिए भी उतर जाएं, तो चेन्नई के मैच का माहौल ही बदल जाता है. अब 2027 का आईपीएल भी धीरे-धीरे करीब आ रहा है और एक बार फिर वही सवाल सामने खड़ा है, क्या धोनी वाकई एक और सीजन खेलेंगे या CSK के लिए उनका नाम ही स्टेडियम भरने के लिए काफी है?
दरअसल, जहीर खान को नया हेड कोच बनाए जाने के बाद धोनी के आईपीएल भविष्य को लेकर अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं. सबसे बड़ा संकेत खुद CSK मैनेजमेंट की तरफ से आया है. काशी विश्वनाथन ने कहा है कि फिलहाल धोनी एक खिलाड़ी के तौर पर उपलब्ध हैं. यानी दरवाजा पूरी तरह बंद नहीं हुआ है.
अब सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि IPL 2027 में धोनी खेलेंगे या नहीं, बल्कि सवाल ये भी है कि क्या CSK सच में माही को मैदान पर उतारने की तैयारी कर रही है, या फिर हर साल की तरह इस बार भी उनके नाम और मौजूदगी को लेकर फैंस की उम्मीदें जिंदा रखी जा रही हैं? ताकि स्टेडियम भरा जा सके. जहीर खान की नियुक्ति में भी धोनी की भूमिका सामने आ चुकी है और ऐसे में 2027 से पहले CSK के इस नए संकेत ने माही के करोड़ों फैंस को फिर उसी इंतजार में ला खड़ा किया है, क्या चेपॉक में एक बार फिर ‘थाला’ का बल्ला दिखाई देगा?
द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए सीएसके के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथ ने बताया कि एमएस धोनी अगले सीजन में बतौर खिलाड़ी उपलब्ध हो सकते हैं, जिसका मतलब है कि फ्रेंचाइजी उन्हें रिटेन कर सकती है.
हालांकि, आईपीएल 2027 में खेलने के लिए धोनी को अपनी फिटनेस पर थोड़ा काम करना होगा. धोनी ने कई मौकों पर यह इच्छा जताई है कि वह अपना आखिरी आईपीएल मैच चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेलना चाहते हैं. ऐसे में पांच बार की चैंपियन टीम के पूर्व कप्तान साल 2027 में चेपॉक के मैदान पर अपने आईपीएल करियर का शानदार अंत कर सकते हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच के रूप में जहीर खान को चुनने में एमएस धोनी ने भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. काशी विश्वनाथ ने खुलासा किया, “यह एमएस धोनी ही थे जिन्होंने जहीर का नाम सुझाया था, और क्रिकेट मैनेजमेंट टीम( जिसमें रूपा और ऋतुराज गायकवाड़ शामिल हैं) ने भी सहमति जताई कि वह इस भूमिका के लिए बिल्कुल सही हैं.’ उन्होंने आगे कहा कि जहीर के पास आईपीएल में मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ काम करने का अनुभव है, इसलिए उन्हें सही विकल्प माना गया.
इसके अलावा, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमएस धोनी आईपीएल 2027 में सीएसके के लिए मेंटर की भूमिका भी निभा सकते हैं. जहीर खान अब अपनी कोचिंग टीम तैयार करेंगे, और इसके साथ ही टीम द्वारा खिलाड़ियों को रिटेन या रिलीज करने की पूरी सूची एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़ और रूपा गुरुनाथ की सलाह से तय की जाएगी.
Cancer Medicine Price: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज कराना काफी महंगा हो गया है.…
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की उम्मीदें बढ़ती…
Tushar Deshpande Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में मुंबई के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने…
Madhu Kambikar death: मराठी अभिनेत्री और मशहूर लावणी डांसर मधु कांबीकर का 73 साल की…
Suresh Raina Maa Baglamukhi Temple: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने शारदीय नवरात्र…
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा…