Live
Search
Home > क्रिकेट > India vs Namibia: टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रनों से किया परास्त, हार्दिक-ईशान का शानदार अर्धशतक; गेंदबाजी में वरुण ने झटके 3 विकेट

India vs Namibia: टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रनों से किया परास्त, हार्दिक-ईशान का शानदार अर्धशतक; गेंदबाजी में वरुण ने झटके 3 विकेट

भारत बनाम नामीबिया: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रनों से हरा दिया है. इससे पहले यूएसए को 29 रनों से हराया था. अब टीम इंडिया कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ अपना अगला मुकाबला 15 फरवरी को खेलेगी.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-02-12 23:00:20

Mobile Ads 1x1

India vs Namibia T20 WC Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रनों से हरा दिया है. इस मैच में नामीबिया ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया के सामने 210 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम इंडिया की तरफ से सर्वाधिक रन ईशान किशन ने 61 रन बनाए. उन्होंने अपनी इस पारी में 24 गेंदों का सामना किया और 6 चौके और 5 छक्के लगाए. इसके अलावा, हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों में 52 रन बनाए, उन्होंने अपनी इस पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए.

तिलक वर्मा ने 25 रन, संजू सैमसन ने 22 रन, शिवम दुबे ने 23 रन और कप्तान सूर्या 12 रन बनाकर आउट हुए. नामीबिया की तरफ से कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए. इसके अलावा, बेन शिकोंगो, जेजे स्मिट और बर्नार्ड शोल्ट्ज़ ने एक-एक विकेट झटके.

नामीबिया की टीम 116 रनों पर हुई ऑलआउट

टीम इंडिया के 210 रनों के विशाल स्कोर के सामने नामीबिया की टीम 116 रनों पर ऑलआउट हो गई है. इसके साथ ही टीम इंडिया ने इस मैच को 93 रनों से जीत लिया है. इसके साथ ही आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की ये दूसरी जीत थी. नामीबिया की तरफ से सर्वाधिक रन स्टीनकैंप ने 29 रन बनाए. इसके अलावा, फ्राइलिंग ने 22 और कप्तान इरास्मस ने 18 गेंदों की ताबड़तोड़ पारी खेली. बाकी अन्य बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए.

टीम इंडिया की तरफ से वरुण ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए. इसके अलावा, हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट, अक्षर पटेल ने 2 विकेट और अर्शदीप, दुबे और बुमराह ने एक-एक विकेट लिए. वरुण ने केवल 2 ओवर में सिर्फ 7 रन दिए और 3 विकेट झटके. 

IND vs PAK: बाबर आजम बनेंगे अपनी टीम के विलेन! टीम इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान की 5 बड़ी कमजोरी

दोनों टीमों ने प्लेइंग इलेवन में किए थे 2 बदलाव

नामीबिया की टीम ने प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए हैं. इसके अलावा, टीम इंडिया ने भी प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए हैं. बीमार अभिषेक शर्मा की जगह पर संजू सैमसन और मोहम्मद सिराज की जगह पर जसप्रीत बुमराह को मौका मिला है.

पहले बिगड़ी तबीयत, फिर घटा वजन… मुंबई में अभिषेक शर्मा के साथ क्या हुआ, जो जाना पड़ा अस्पताल?

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > India vs Namibia: टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रनों से किया परास्त, हार्दिक-ईशान का शानदार अर्धशतक; गेंदबाजी में वरुण ने झटके 3 विकेट

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-02-12 23:00:20

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS