<

IND vs NZ 2nd T20: न्यूजीलैंड की वापसी या भारत का दबदबा? थ्रिलर मैच के लिए रायपुर रेडी, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

IND vs NZ 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 23 जनवरी को रायपुर में दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले में भारतीय टीम 2-0 की लीड लेने के इरादे से उतरेगी. इस मैच में पिच का अहम रोल होने वाला है. जानें कैसा रहेगा रायपुर की पिच का मिजाज...

IND vs NZ 2nd T20 Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज में भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर 1-0 से बढ़त बना ली है. अब दोनों टीमों के बीच रायपुर में दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले टी20 में न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराने के बाद टीम इंडिया दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज में 2-0 की लीड लेना चाहेगी. वहीं, मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली कीवी टीम सीरीज में वापसी करके पलटवार करने की कोशिश करेगी. भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमें दूसरे मुकाबले के लिए पहले ही रायपुर पहुंच चुकी हैं. शहर में क्रिकेट का जबरदस्त माहौल बन गया है. इससे पहले नागपुर में पहला टी20 मैच खेला गया था, जिसमें हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिला था, लेकिन रायपुर में कुछ अलग देखने को मिलेगा. जानें कैसी है रायपुर की पिच?

रायपुर की पिच का कैसा मिजाज?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान की पिच अक्सर सपाट रहती है. ऐसे में इस पिच पर अच्छी स्पीड और बाउंस देखने को मिलती है. इससे गेंद आसानी से बैट पर आती है, जिससे बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है. हालांकि मैच आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी होने की वजह से स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. स्पिनर्स को पिच से थोड़ी मदद मिल सकती है, जबकि तेज गेंदबाजों को विकेट चटकाने के लिए अलग-अलग वेरिएशन अपनाने होंगे. इस मैदान में रात के समय ओस भी आ सकती है. ऐसे में मैच जीतने के लिहाज से टॉस काफी अहम रहेगा. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी.

इस मैदान पर क्या है रिकॉर्ड?

रायपुर के इस मैदान पर अभी तक सिर्फ 1 ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया है. यह मुकाबला दिसंबर 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था. उस मुकाबले में भारतीय टीम ने 174 रन डिफेंड कर लिया था. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 174 रन बनाए थे। इसके जवाब में कंगारू टीम 154 रन पर ढेर हो गई.

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैच के दौरान रायपुर में मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है. शुक्रवार (23 जनवरी) को कोई बारिश होने की संभावना नहीं है. शाम के समय तापमान करीब 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. नमी का स्तर भी सामान्य रहेगा, जिससे खिलाड़ियों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी.

भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11

टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST