Silver Price Today: आज चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली. Silver ki Price पर सभी की नजरें रहती हैं. चांदी का यूज ज्वैलरी, बर्तन, टेक्नीकल क्षेत्रों के अलावा भी अन्य जगहों पर होता है. इससे इसकी मांग बनी रहती है.
Silver Price Today
Silver Price Today: लोगों के लिए चांदी जैसी धातु का बहुत महत्व है. सोने की कीमतें बढ़ने के बाद से सामान्य और गरीब तबके में आने वाले लोगों के लिए चांदी ही एकमात्र धातु बची थी जिसे वह शादी जैसी अन्य क्षेत्रों में यूज करता है. हालांक, कुछ दिनों से इसमें भी तेजी देखी जा रही है. लेकिन, आज चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली. Silver ki Price पर सभी की नजरें रहती हैं. चांदी का यूज ज्वैलरी, बर्तन, टेक्नीकल क्षेत्रों के अलावा भी अन्य जगहों पर होता है. इससे इसकी मांग बनी रहती है.
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी के दामों की बात की जाए तो यह Jan 23, 2026 में 09:50 AM पर 3,35,556 रुपए पर पहुंच गया. चांदी में गिरावट देखने को मिली. भारत में सिल्वर के रेट 3,24,900 रुपए प्रति किलोग्राम है. 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2,35,701 रुपये प्रति किलोग्राम थी. चांदी ने भी अपनी लगातार नौ दिनों की रिकॉर्ड तेजी पर विराम लगाते हुए 14,300 रुपये यानी 4.3 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की और गुरुवार को यह 3,20,000 रुपए प्रति किलोग्राम जिसमें सभी टैक्स शामिल हैं, पर बंद हुई. चांदी के रेट्स में गोल्ड से ज्यादा गिरावट देखने को मिली. मुनाफावसूली और ग्लोबल टेंशन कम होने से इन्वेस्टर्स ने चांदी से भी अच्छा खासा पैसा बनाया है. अगर आगे विश्व स्तर पर कोई बदलाव होता है या प्रेशर देखने को मिलता है तो इसके दामों में गिरावट देखने को मिल सकती है.
अगर महंगाई के कारणों की बात की जाए तो इसमें डॉलर में उतार चढ़ाव, वैश्विक बाजार में गिरावट जैसे फैक्टर शामिल हैं. शुद्ध चांदी 999.9 रेटेड होती है जिसे 9999 लिखा जा सकता है. यह 99.99 प्रतिशत शुद्ध चांदी होती है. इसका इस्तेमाल चांदी के सिक्कों और मेडिकल या साइंटिफिक इक्विपमेंट में होता है. जबकि, ज्वैलरी बनाने के लिए 999 रेटेड वाली चांदी का यूज होता है क्योंकि यह लचीली होती है. ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स ने हॉलमार्क लाइसेंस बनाए हैं, जिससे चांदी की शुद्धता को जानने में मदद मिलती है. शादियों का सीजन भी स्टार्ट हो गया है और ऐसे में लोगों को ज्वैलरी के तौर पर चांदी की खरीददारी करनी होती है, तो अभी मौका देखकर आप चांदी ले सकते हैं.
नोट- यह लेख विभिन्न स्त्रोतों से लिया गया है, जो कि सिर्फ जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर दी गई है. रेट्स में बदलाव हो सकते हैं, जिसके लिए इंडिया न्यूज जिम्मेदार नहीं है.
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…
पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…