<

U19 World Cup में कब होगा भारत का अगला मुकाबला, कहां देख सकेंगे लाइव? यहां जानें सारे जवाब

IND vs NZ U19 World Cup: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपना अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने वाली है. इस मुकाबले के बाद भारतीय टीम सुपर सिक्स का मैच खेलेगी. जानें कब होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड का मुकाबला...

IND vs NZ U19 World Cup: अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर सिक्स में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. भारतीय अंडर-19 टीम ने टूर्नामेंट में अपने शुरुआती 2 मुकाबलों में लगातार जीत हासिल की है. 15 जनवरी को भारत ने यूएसए को हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप की शुरुआत की थी. इसके बाद 17 जनवरी को भारत ने बांग्लादेश को भी हरा दिया. अब भारतीय टीम अपना अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने वाली है. 24 जनवरी को भारत अंडर-19 टीम और न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा. लीग स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद भारत सुपर सिक्स राउंड में खेलेगी. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है, जिन्होंने 5 बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है. अब आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम छठी बार खिताब जीतने की कोशिश में जुटी हुई है. भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने अभी तक खेले गए 2 मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है.

भारत कब-कहां खेलेगा अगला मुकाबला?

भारतीय अंडर-19 टीम 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना तीसरा मुकाबला खेलेगी. यह मुकाबला जिम्बाब्वे के बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट क्लब में खेला जाएगा.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत बनाम न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम का मुकाबला दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा. इसके लिए मैच से आधे घंटे पहले टॉस होगा.

कहां देख सकेंगे लाइव?

भारत बनाम न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम के मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर होगा. इसके अलावा इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

भारतीय अंडर-19 टीम की स्क्वाड

आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आर.एस. अमरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, उद्भव मोहन, हरवंश सिंह (विकेटकीपर), 

न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम की स्क्वाड

टॉम जोन्स (कप्तान), मार्को अल्पे (विकेटकीपर), आर्यन मान, स्नेहिथ रेड्डी, मेसन क्लार्क, ह्यूगो बोग, हैरी बर्न्स, जैकब कॉटर, ब्रैंडन मैटजोपोलस, फ्लिन मोरे, कैलम सैमसन, जस्करन संधू, सेलविन संजय, हंटर शोर, हैरी वेट.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST

PNB में 10.24 करोड़ की हेराफेरी, महिला बैंककर्मी और निजी सहयोगी गिरफ्तार, पुणे से पकड़ा गया आरोपी

PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…

Last Updated: November 3, 2026 23:05:09 IST

Moradabad Viral Video: सड़क बुर्का पहनी महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक को जड़ा थप्पड़,  मुरादाबाद का वीडियो चर्चा में

Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर एक बुर्का पहनी महिला और…

Last Updated: November 3, 2026 22:47:58 IST

मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर, निजी वीडियो से तुड़वाए शादी के रिश्ते, KGMU के पूर्व डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…

Last Updated: November 3, 2026 22:17:52 IST

Dombivali murder case: शराब पीते वक्त दोस्त से हुआ झगड़ा, लात-घूंसों से कर दिया कत्ल, 20 दिन बाद खुद खोला राज

Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…

Last Updated: November 3, 2026 21:57:03 IST

Gurnoor Brar Viral Chat: गुरनूर बराड़ की प्राइवेट चैट वायरल, शर्टलेस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…

Last Updated: November 3, 2026 20:08:45 IST