<

India Vs New Zealand 1st ODI: क्या बारिश बिगाड़ेगी सीजन के पहले मुकाबले का खेल, जानें कब और कहां देखें मुकाबले

India Vs New Zealand: जसप्रीत बुमराह को उनके वर्कलोड की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज़ से आराम दिया गया है. मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हुई है. सिराज के साथ तेज बॉलिंग डिपार्टमेंट में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा शामिल होंगे.

India Vs New Zealand Live Streaming 1st ODI: भारतीय टींम रविवार (11 जनवरी) को अपने 2026 सीजन की शुरुआत करेगी. भारत सीजन का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के सीथ खेलेगा. 3 मुकाबले के वनडे सीरीज का ये पहला मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबले की सबसे खास बात ये है कि सीजन के पहले मुकाबले में भारत के दो सुपरस्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली शामिल होंगे. इसके अलावा वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर भी चोट से उबरकर टीम में वापसी कर रहे हैं, जिससे भारतीय बल्लेबाजी और मजबूत होती दिख रही है. वहीं इस सीरीज में भारत के कप्तान शुभमन गिल की भी वापसी हुई हुई है. आइए जानते हैं कब और कहां देखें मुकबाला.

जसप्रीत बुमराह को उनके वर्कलोड की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज़ से आराम दिया गया है. मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हुई है. सिराज के साथ तेज बॉलिंग डिपार्टमेंट में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा शामिल होंगे. स्पिन डिपार्टमेंट में कुलदीप यादव के लीड करने की उम्मीद है.

कैसा होगा वडोदरा का पिच?

वडोदरा की पिच को बल्लेबाजों को हेल्प कर सकता है. सतह सपाट होने की वजह से गेंद को उछाल मिल सकती है. वहीं इस मैदार पर अब तक सिर्फ दो इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. दोनों ही मुकाबले महिला भारत और वेस्ट इंडीज की महिला टीम के बीच खेले गए थे.  ये स्टेडियम अभी नया है, इसलिए फिलहाल पिच के बारे में कोई साफ और पक्का अनुमान लगाना मुश्किल है.

मौसम अच्छा रहने की उम्मीद

वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में कल क्रिकेट के लिए मौसम अच्छा रहने की उम्मीद है, जहां भारत और न्यूज़ीलैंड अपना पहला ODI खेलेंगे. मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, दिन भर आसमान साफ़ रहेगा और धूप खिली रहेगी. दिन में टेम्परेचर लगभग 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो शाम तक गिरकर लगभग 13 डिग्री हो जाएगा. मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए दर्शक बिना किसी रुकावट के पूरे मैच का मजा ले पाएंगे.

कब शुरू होगा मुकाबला?

वनडे मैच वडोदरा के बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाला है. फैंस पहला वनडे दोपहर 1:30 PM से देख पाएंगे.

वनडे ब्रॉडकास्ट कैसे देखें?

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड पहला वनडे मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टेलीकास्ट किया जाएगा.

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड पहला वनडे लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11: डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैक फाउल्केस, जोश क्लार्कसन, जेडन लेनोक्स, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक।

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

गर्मियों में बढ़ाना है खाने का स्वाद, 10 मिनट में झटपट बनाएं दही मिर्ची, नोट करें रेसिपी

राजस्थान की पारंपरिक दही मिर्च को काफी पसंद किया जाता है. हरी मिर्च तीखेपन और…

Last Updated: April 4, 2026 18:00:11 IST

धोनी ने मैदान के बीचों-बीच ऐसा क्या किया? चारों तरफ होने लगी चर्चा; वीडियो हो रहा वायरल

MS Dhoni Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 17:52:02 IST

‘ये बहुत…’, चुनावी रैली में किसे देख आगबबूला हुए विजय? किया कुछ ऐसा कि वायरल हुआ वीडियो

Actor Vijay: साउथ अभिनेता इन दिनों तमिलनाडु में होने वाले चुनाव के लिए जोरों-शोरों से…

Last Updated: April 4, 2026 17:44:32 IST

Optical Illusion: 73 के बीच छिपा है 37, तेज नजर वाले भी हुए फेल, क्या आप ढूंढ़ सकते हैं?

ऑप्टिकल इल्यूजन दिमागी कसरत का शानदार उदाहरण है. यहां एक ब्लॉक में नंबर दिए गए…

Last Updated: April 4, 2026 17:35:16 IST

पेट्रोल-एलपीजी सिलेंडर और भारतीयों की मदद, मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत सरकार ने उठाए ये कदम

Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर…

Last Updated: April 4, 2026 17:15:22 IST

Raghav Chadha: पद छीना, बोलने का समय रोका… फिर भी नहीं झूके राघव चड्डा; वीडियो के जरिए AAP को दिया करारा जवाब

AAP vs Raghav Chadha: राघव चड्ढा ने X पर अपना बचाव करते हुए कहा कि…

Last Updated: April 4, 2026 17:05:56 IST