<

टी20 टीम में अचानक हुए 2 बदलाव! श्रेयस अय्यर के साथ फिरकी स्पिनर की एंट्री, 21 जनवरी से खेली जाएगी सीरीज

न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 जनवरी से शुरू होने वाले टी20 सीरीज से पहले भारत ने अपनी टीम में 2 बदलाव किए हैं. स्क्वॉड में श्रेयस अय्यर और रवि बिश्वोई की एंट्री हुई है.

नई दिल्ली. भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 21 जनवरी से होने वाले घरेलू टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए अपनी टीम में दो अहम बदलाव किए हैं. श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई को चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट के तौर पर टी20 स्क्वॉड में शामिल किया गया है. श्रेयस अय्यर को पहले तीन टी20 मैचों (21, 23 और 25 जनवरी) के लिए टीम में जगह मिली है. वह तिलक वर्मा की जगह लेंगे, जो शुरुआती तीन मुकाबलों में उपलब्ध नहीं होंगे. हालांकि, तिलक के सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए वापसी करने की संभावना है.

वहीं, लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है, जो पूरी पांच मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई की ओर से बताया गया कि स्कैन में वॉशिंगटन सुंदर की साइड स्ट्रेन की पुष्टि हुई है. इसके चलते उन्हें कुछ दिनों तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है. इसके बाद वह आगे के इलाज और रिहैब के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में रिपोर्ट करेंगे. वि बिश्नोई ने आखिरी बार जनवरी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच खेला था. वह अब तक 42 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 61 विकेट ले चुके हैं और उनकी वापसी से भारत के स्पिन अटैक को मजबूती मिलने की उम्मीद है.

अय्यर ने कब खेला था आखिरी टी20आई

ये दोनों झटके ऐसे समय पर लगे हैं जब मेंस टी20 वर्ल्ड कप में अब एक महीने से भी कम समय बचा है. यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में खेला जाना है, ऐसे में टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों की फिटनेस औरवर्कलोड पर खास नजर रखेगा. श्रेयस अय्यर की बात करें तो वह दिसंबर 2023 के बाद पहली बार टी20 इंटरनेशनल टीम में लौटे हैं. उनका आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में था. श्रेयस ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने 175.07 के स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए और पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया. 

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की अपडेटेड टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले तीन टी20), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

5, 6 या 7 दिन बाद… पीरियड डेट मिस होने पर प्रेग्नेंसी टेस्ट कब करना चाहिए? कब मिलेगा सटीक रिजल्ट

Pregnancy Test: शादी के कुछ समय बाद कपल फैमिली प्लानिंग में लग जाते हैं. इसके…

Last Updated: April 9, 2026 09:12:09 IST

Dhurandhar 2 OTT Release Date: ‘धुरंधर-2’ कब होगी ओटीटी पर रिलीज? क्या डेट हो गई कंफर्म!

Dhurandhar 2 OTT Release Date: क्रिकेट फैन्स और अन्य दर्शक फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)…

Last Updated: April 9, 2026 08:56:18 IST

चमकी बकरियों और कबूतरों की किस्मत, कामाख्या मंदिर से नीता अंबानी का बड़ा एलान; वीडियो वायरल

Nita Ambani: .नीता अंबानी ने कहा कि वहां के जानवरों और पक्षियों, जिनमें बकरियां और…

Last Updated: April 9, 2026 08:41:56 IST

LPG-PNG Gas Price Today 9 April: मिडिल ईस्ट तनाव से हिली गैस मार्केट! एलपीजी-पीएनजी में राहत आएगी या महंगाई करेगी वार?

LPG-PNG Price Today: दिल्ली सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई के लिए नई शर्तें…

Last Updated: April 9, 2026 08:08:40 IST

Haryana Govt: मजदूरों को बड़ा तोहफा, न्यूनतम मजदूरी में 35% की बढ़ोतरी, 1 अप्रैल से प्रभावी

Haryana Govt Update: अकुशल, अर्धकुशल और कुशल श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में 35 प्रतिशत की…

Last Updated: April 9, 2026 08:01:12 IST