<

2026 में एक बार फिर हो सकती है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, सितंबर में होंगे आमने सामने? कहां होगा मैच

टी20 वर्ल्ड कप में भिड़ने के बाद भारत पाकिस्तान की टीम एक बार फिर सितंबर के महीने में आमने सामने हो सकती है. एशियन गेम्स 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच फिर हो सकती है हाई-वोल्टेज भिड़ंत.

टी20 विश्व कप 2026 में भिड़ंत के बाद क्रिकेट फैंस को इस साल एक और हाई-वोल्टेज भारत-पाकिस्तान मुकाबला देखने को मिल सकता है. एशियन गेम्स 2026 में दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के आमने-सामने आने की पूरी संभावना है. इस इवेंट का आयोजन सितंबर–अक्टूबर में आइची-नागोया में होगा और क्रिकेट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. भारत का क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई इस बार मेंस और महिला दोनों टीम को इस इवेंट में भेजने की तैयारी में है.
एशियन गेम्स में क्रिकेट का इतिहास लंबा नहीं रहा है, जबकि एशिया में इस खेल की लोकप्रियता बेहद विशाल है. 2026 में यह केवल चौथी बार होगा जब क्रिकेट को पदक स्पर्धा के रूप में शामिल किया जाएगा. इसकी शुरुआत 2010 ग्वांगझू एशियन गेम्स से हुई थी और फिर 2014 इंचियोन में इसे जगह मिली. हालांकि, इन दोनों सेशन को अंतरराष्ट्रीय दर्जा प्राप्त नहीं था. 2018 जकार्ता एशियन गेम्स से क्रिकेट को बाहर कर दिया गया था, लेकिन 2023 हांगझोऊ में इसकी वापसी हुई, जहां मुकाबलों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से आधिकारिक मान्यता मिली.

शेड्यूल पर रहेगी सभी की नजर

हर बार की तरह 2026 में भी मेंस और विमेंस दोनों वर्गों में अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी और सभी मैच टी20 प्रारूप में खेले जाएंगे. यह फॉर्मेट तेज, रोमांचक और नतीजे देने वाला होता है, जिससे भारत-पाकिस्तान जैसी बड़ी भिड़ंत और भी दिलचस्प हो सकती है. देखना होगा कि इसका शेड्यूल किस तरह से तैयार किया जाता है.

2023 में भारत जीत चुका है मेडल

एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत 18 सितंबर से होगी जो कि 4 अक्टूबर तक होगा. भारत और पाकिस्तान मैच की तारीख क्या होगी ये तो शेड्यूल आने के बाद ही पता चलेगा. साल 2023 के एशियन गेम्स में भारत ने गोल्ड मेडल जीता था. उस साल भारत फाइनल में अफगानिस्तान से भिड़ी थी लेकिन मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. भारत की रैंकिंग अच्छी थी इसलिए वह गोल्ड मेडल जीत गई थी.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST

UP News: दर्द के बाद अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, सरकारी अस्पताल में मांगे गए 10000, नहीं दिए तो… गेट के बाहर हुई डिलीवरी

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 4, 2026 16:00:22 IST

Snake On A Train: AC बोगी में अचानक दिखा सांप, यात्रियों में मचा हड़कंप; रातभर नींद कैसे आए?

Swatantrata Senani Express Train Snake Video: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में ऊपरी बर्थ…

Last Updated: October 4, 2026 15:59:58 IST

संजू बाबा ने बताया भारत में कैसा लगता है, भोलेनाथ से की ये प्रार्थना…ट्रंप को ‘गांधीगिरी’ का पाठ पढ़ाया

Sanjay Dutt political satire: संजय दत्त ने शेखर सुमन के ‘शेखर टुनाइट’ के गांधी जयंती…

Last Updated: October 4, 2026 15:50:54 IST

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST