IND vs PAK T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर अपना दबदबा दिखाया है. पाकिस्तान को भारत के खिलाफ सिर्फ एकमात्र जीत मिली है, जो 2021 के टी20 विश्व कप में आई थी.
टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का हेड टू हेड रिकॉर्ड.
IND vs PAK T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा. यह मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होगा, जिसके लिए दोनों टीमों जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं. भारतीय टीम इस मुकाबले के लिए कोलंबो पहुंच गई है. यह महामुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. रविवार शाम 7 बजे से भारत बनाम पाकिस्तान का मैच शुरू होगा, जिसके लिए आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा. इस मैच में भारतीय टीम एक बार फिर पाकिस्तान के सबक सिखाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप में अभी पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. इस बड़े टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें 8 बार भिड़ चुकी हैं. अब इन दोनों टीमों के बीच 15 फरवरी (रविवार) को 9वां मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं भारत-पाकिस्तान के हेड टू हेड रिकॉर्ड…
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अभी तक भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 8 मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 बार हराया है. वहीं, पाकिस्तान को भारत के खिलाफ सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है, जो साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में आई थी. भारत और पाकिस्तान की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप 2007 में आमने-सामने आए थे. यह मुकाबला टाई हो गया था, लेकिन बॉल-आउट में भारत ने जीत हासिल की थी. फिर उसी वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 5 रन से हराकर पहले टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था. वहीं, पाकिस्तान ने पहली बार साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को हराया था. यह मुकाबला दुबई में खेला गया था. इसके बाद से भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर अपना दबदबा कायम रखा है.
भारत और पाकिस्तान के आखिरी बार एशिया कप 2025 (टी20 फॉर्मेट) में आमने-सामने आई थीं. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 3 मुकाबले खेले गए. इस दौरान भारत ने सभी मुकाबलों में जीत हासिल की. ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें, तो भारत-पाकिस्तान के बीच अभी तक कुल 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इनमें से 12 मैचों में भारत ने जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 3 बार जीत मिली है. वहीं, एक मैच टाई रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि भारतीय टीम एक बार फिर पाकिस्तान को हराकर अपना दबदबा कायम रखेगी.
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती.
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान और उस्मान तारिक.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…