India vs Pakistan: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है. टीम इंडिया की जीत के हीरो ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या रहे.
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है. आइए जानते हैं कि जीत के 5 हीरों कौन-कौन रहे.
India vs Pakistan T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है. टीम इंडिया के 175 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 114 रनों पर ऑलआउट हो गई. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 175 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम इंडिया की तरफ से ईशान किशन ने सर्वाधिक 77 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इसके अलावा, सूर्यकुमार यादव ने 32 रन, शिवम दुबे ने 27 रन और तिलक वर्मा ने 25 रनों का पारी खेली.
ऐसे में टीम इंडिया की जीत के 5 हीरों की बात करें तो सबसे पहला नाम ईशान किशन का आता है. जिन्होंने अभिषेक शर्मा के शून्य पर आउट होने के बाद ताबड़तोड़ पारी खेली. इसके अलावा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या जीत के हीरो रहे.
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद ताबड़तोड़ पारी खेली. जिन्होंने शाहीन शाह अफरीदी के एक ओवर में 15 रन बनाए. ईशान किशन ने अपनी पारी में 40 गेंदों का सामना किया और 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 77 रन बनाए.
जसप्रीत बुमराह ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी. जसप्रीत बुमराह ने 2 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए.
शिवम दुबे ने बल्लेबाजी मेें काफी बेहतरीन पारी खेली. हालांकि वो ज्यादा रन नहीं बना पाए. लेकिन उन्होंने अपनी इस पारी से टीम इंडिया के स्कोरबोर्ड में रन जोड़ने का काम किया. शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 27 रन बनाए. जिन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 1 छक्के लगाए.
हार्दिक पांड्या भले ही बल्लेबाजी में शून्य पर आउट हो गए, लेकिन गेंदबाजी में पारी का पहला ओवर मेडन ओवर डाला और एक विकेट झटके. हार्दिक ने 3 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट झटके.
सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों में 32 रन बनाए. जिन्होंने अपनी पारी में 3 चौके लगाए. ईशान किशन के आउट होने के बाद तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की पारी को संभाला. हालांकि, दोनों बल्लेबाजों ने अपने स्कोर को बड़े स्कोर में कन्वर्ट नहीं कर पाई.
DGCA new rules: फ्लाइट सीट के लिए अब एक्स्ट्रा पैसे क्यों देना? DGCA के नए…
CM Revanth Reddy: जब बच्चे भूल गए अपना फ़र्ज़, तो सरकार को उठाना पड़ा यह…
CSK vs RR IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स अपने आईपीएल 2026…
Elephant Dancing Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हाथी के डांस का वीडियो काफी…
Hardik Pandya New Car: हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को 1.4 करोड़ रुपये…
Congress Candidate List: बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर! 284 उम्मीदवारों की लिस्ट…