IND vs PAK SUPER-4 ASIA CUP: एशिया कप में एक बार फिर से भारत-पाक मैच होगा. दुबई के मैदान पर अभी तक 116 T-20I मैच खेले गए हैं. इनमें से 53 मैच में पहली बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने जीत दर्ज़ की है.
if india boycott ind vs pak
IND vs PAK: एशिया कप 2025 के सुपर-4 स्टेज में एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. भारतीय टीम की नज़र फिर से पाकिस्तान को पटकने पर है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी टीम भी अपनी पिछली हार का बदला लेना चाहेगी. तो ऐसे में इस सुपरहिट मुकाबले में हमें कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. ये मुकाबला दुबई क्रिकेट स्टेडियम में 21 सिंतबर को रात 8 बजे से खेला जाएगा. तो चलिए आपको बताते हैं कि इस महामुकाबले के लिए कैसा रह सकता है दुबई की पिच का मिज़ाज?
दुबई की पिच रिपोर्ट
दुबई की पिच पर स्पिन गेंदबाज़ों का बोलबाला रहता है. गेंद नीची रहने के साथ-साथ टर्न भी होती है. तो ऐसे में यहां पर बल्लेबाज़ों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. टीम इंडिया के पास अच्छे स्पिन गेंदबाज़ों की तिकड़ी मौजूद है. कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल इस पिच पर बल्लेबाज़ों को जमकर परेशान कर सकते हैं. वहीं पाकिस्तान की टीम में भी ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो भारत को इस पिच पर परेशान कर सकते हैं.
पहले गेंदबाज़ी या बल्लेबाज़ी?
अब सवाल ये है कि पिच जब स्पिन गेंदबाज़ों के लिए मददगार हो तो टॉस जीतने के बाद क्या फैसला किया जाए? आमतौर पर देखा गया है कि दुबई में रनों का पीछा करनी वाली टीम ही मुकाबला जीतती है. ऐसे में भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में भी आपको यही ट्रेंड देखने को मिल सकता है.
दुबई में कैसे हैं T-20 मैचों के आंकड़े
दुबई के मैदान पर अभी तक 116 T-20I मैच खेले गए हैं. इनमें से 53 मैच में पहली बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने जीत दर्ज़ की है, तो वहीं 62 बार रनों की पीछे करने वाली टीम ने मैदान मारा है. पहली पारी के औसतन स्कोर की बात करें तो वो 139 रनों का. इस मैदान पर सबसे सफल रन चेज बांग्लादेश की टीम ने किया है. बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ 184/8 के लक्ष्य का पीछा कर दिखाया था.
मैच- 116
पहले बैटिंग करने वाली टीम जीत- 53 मैच
पहले गेंदबाज़ी करने वाली टीम जीत- 62 मैच
पहली पारी का औसतन स्कोर- 139 रन
सबसे बड़ा सफर रन चेज- 184/8 (श्रीलंका vs बांग्लादेश)
ये भी पढ़ें-INDIA vs PAKISTAN: जान लिजिए वो 5 कारण, जिनकी वजह से फिर हारेगा पाकिस्तान!
भारत-पाकिस्तान मैच के लिए दोनों टीमें
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.
पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हरीस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हरीस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, साइम आयुब, सलमान मिर्ज़ा, शाहीन अफरीदी, सुफयान मुकिम.
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: सुपरहिट मुकाबले के लिए बदलेगी Team India की प्लेइंग XI, 2-2 तूफानी खिलाड़ियों की एंट्री पक्की!
Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…
Meerut Viral Video: मेरठ में पति की आशिकी पकड़ने पहुंची पत्नी के साथ जो हुआ,…
एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…
चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…
Dhirendra Shastri Vs Ludhiana Shahi Imam: शास्त्री ने शाही इमाम से लिखित में माफी मांगने…
Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…