<
Categories: बिहार

‘मोदी ने दुनिया में बढ़ाया भारत का मान’, बिहार के डिप्टी CM Vijay Kumar Sinha ने PM की तारीफ करते हुए Rahul Gandhi पर किया हमला

Vijay Kumar Sinha: बिहार के डिप्टी CM विजय सिन्हा ने कांग्रेस नेता के नेतृत्व पर तंज कसते हुए पीएम मोदी की तारीफ की.

Vijay Kumar Sinha on Rahul Gandhi: जैसा की हम सब को पता हैं कि बिहार में चुनाव (Bihar Chunav) जल्द होने वाले हैं और ऐसे में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने रविवार को गया के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले विजय कुमार सिन्हा ने विष्णुपद मंदिर परिसर स्थित देवघाट पर पहुंचकर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण भी किया.

राहुल गांधी पर कसा तंज

मीडिया से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को कमजोर बताते हैं, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है. पीएम नरेंद्र मोदी ने न केवल देश के भीतर बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी भारत की एक मजबूत पहचान बनाई है.

पीएम मोदी की तारीफ

विजय कुमार सिन्हा ने इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हें दो बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर जरूर मिला, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व ने कभी भी उन्हें स्वतंत्र रूप से काम करने की छूट नहीं दी. इसके विपरीत, नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ कठोर रुख अपनाया और राष्ट्रीय सुरक्षा को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी.

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने संस्कृति और परंपराओं को सम्मान दिलाने के साथ ही भारत का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि आज भारत की आवाज़ को वैश्विक स्तर पर गंभीरता से सुना जाता है, जो प्रधानमंत्री की दृढ़ नेतृत्व क्षमता का परिणाम है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST

Noida Fire: नोएडा सेक्टर-125 में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, चपेट में आईं 5 दुकानें, 1 की मौत

Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…

Last Updated: October 24, 2026 18:57:21 IST

ट्रेन की सीटों पर क्यों नहीं लगाए जाते सीट बेल्ट? क्या है इसके पीछे की वजह, जानकर चौंक जाएंगे!

Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…

Last Updated: October 24, 2026 18:59:46 IST