<
Categories: खेल

IND vs PAK: आउट होते ही ‘रोने’ लगा पाकिस्तानी खिलाड़ी, संजू सैमसन के कैच पर मचा बवाल

INDIA vs PAKISTAN ASIA CUP 2025: एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में भारत-पाकिस्तान की जंग हुई. पाकिस्तान की टीम बल्लेबाज़ी करने आई तो इस बार ओपनिंग जोड़ी बदली हुई थी. साहिबजादा फरहान के साथ फखर जमां बल्लेबाज़ी के लिए और आते ही दोनों ने आक्रामक शुरुआत की

IND vs PAK: एशिया कप 2025 के सुपर-4 स्टेज में एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हुईं. इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. इस मैच में भारत की फील्डिंग काफी खराब रही. भारतीय खिलाड़ियों ने कई कैच टपकाए जिसका खामियाज़ा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा और पाकिस्तान ने बड़ा स्कोर खड़ा किया. पाकिस्तान ने 20 ओवर में 171 रनों का स्कोर खड़ा किया और भारतीय टीम को मिला 172 रनों का टार्गेट. पाकिस्तान की पारी के दौरान कुछ ऐसा हो गया कि पाकिस्तान का एक खिलाड़ी अपने आउट होने पर बवाल मचाने लगा. वो आउट होने के बाद भी बीच मैदान पर खड़ा रहा। चलिए आपको बताते हैं कि ये कब और कैसे हुआ?

संजू सैमसन के कैच पर मचा बवाल

पाकिस्तान की टीम बल्लेबाज़ी करने आई तो इस बार ओपनिंग जोड़ी बदली हुई थी. साहिबजादा फरहान के साथ फखर जमां बल्लेबाज़ी के लिए और आते ही दोनों ने आक्रामक शुरुआत की. पाकिस्तान के दोनों ओपनर्स ने अपने हाथ खोले और गेंदों के बाउंड्री के पार पहुंचाया. इसी बीच हार्दिक पांड्या की स्लोअर वन पर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट करवाया. संजू सैमसन के इस कैच से फखर जमां खुश नहीं थे, क्योंकि गेंद जब संजू सैमसन के दस्तानों में पहुंची तो वो डिप कर रही थी और ज़मीन के काफी करीब थी. इसी वजह से फखर जमां इस कैच से खुश नहीं थे.

‘रोने’ लगे फखर जमां

फखर जमां मैदान पर खड़े रहे तो फिर फील्ड अंपायर्स ने थर्ड अंपायर की तरफ जाने का फैसला किया. फर्ड अंपायर ने टीवी रिप्ले देखा तो पाया कि गेंद सीधे संजू सैमसन के दस्तानों में गई थी. ये क्लीन कैच था और थर्ड अंपायर ने फखर जमां को कैच आउट करार दिया, लेकिन इस फैसले के बाद भी फखर जमां नाखुश नज़र आए. वो इस फैसले को देखकर चौंक गए और फील्ड अंपायरों से इसकी शिकायत करने लगे. हालांकि बाद में वो मैदान से बाहर चले गए, लेकिन हद तो तब हो गई जब उन्होंने पवेलियन में पहुंचकर अपने हेड कोच माइर हेसन से भी इसकी शिकायत की.

ये भी पढ़ें-  India vs Pakistan: टीम इंडिया ने अचानक बदली अपनी Playing XI, 2-2 तूफानी खिलाड़ियों की हुई एंट्री

OUT या NOT OUT पर विवाद

अब सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर विवाद हो गया है. जहां पाकिस्तान क्रिकेट फैंस इस फैसले को गलत बता रहे हैं. वो खराब अंपायरिंग का हवाला दे रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट फैंस इस फैसले को सही बता रहे हैं. भारतीय फैंस कह रहे हैं कि थर्ड अंपायर ने टीवी रिप्ले को अलग-अलग एंगल से देखने के बाद अपना फैसला सुनाया.

Pradeep Kumar

Recent Posts

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST