<
Categories: खेल

INDIA vs PAKISTAN: सूर्यकुमार यादव ने किया ऐसा काम, मैच शुरू होते ही हुआ बवाल!

Ind vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के मुकाबले में बवाल हो गया. खास बात ये रही कि बवाल में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी शामिल रहे.

IND vs PAK: एशिया कप (ASIA CUP 2025) में भारत और पाकिस्तान मैच में बवाल हो गया. ये बवाल मचा टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) की वजह से हुआ. दुबई के मैदान पर पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. लेकिन इसके बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैदान पर जो किया. उसके बाद बवाल मच गया.

IND vs PAK मैच में घटी अनोखी घटना!

इस मैच की शुरुआत से पहले और टॉस के बाद एक अनोखी घटना घटी. जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर एक बड़ा मुद्दा बन गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉस के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा के साथ हाथ नहीं मिलाया. इसके बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया. दरअसल इसको ज़्यादा तूल इसलिए भी मिला क्योंकि इन दिनों दोनों देशों के बीचों हालात काफी तनावपूर्ण हैं.

आमतौर पर क्रिकेट मैच में टॉस के बाद दोनों टीमों के कप्तान आपस में हाथ मिलाते हैं. ये स्पोर्ट्समैन स्पिरिट को दर्शाता है, लेकिन एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के मैच के बाद ऐसा देखने को नहीं मिला.रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्या ने मैच की सुबह ही हाथ ना मिलाने का अपना मन बना लिया था. मैच से कुछ घंटे पहले उन्होंने टीम को अपना फैसला भी बता दिया था कि वह टॉस के बाद विरोधी कप्तान से हाथ नहीं मिलाएंगे.

पाकिस्तान की शुरुआत रही खराब

इस मैच में पाकिस्तान की शुरुआत काफी खराब रही. पहले ओवर में ही हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तानी ओपनर सैम अयूब को वापस पवेलियन भेज दिया. सैम अयूब अपना खाता भी नहीं खोल पाए. इसके बाद अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने अपना जलवा दिखाया और मोहम्मद हारिस का काम तमाम कर पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया. 

IND vs PAK मैच के Video देखने के लिए यहां Click करें

https://www.youtube.com/live/UotEHbThkac?si=przV_yLtKJcpDfw1

पावरप्ले में पाकिस्तान ने बनाए 42 रन

पावरप्ले में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 42 रन ही बना पाई. शुरुआती दो झटके लगने के बाद फखर जमान और साहिबजादा फरहान ने पाकिस्तान की पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन पावरप्ले के बाद ये दोनों भी जल्दी ही आउट हो गए. पाकिस्तान की आधी टीम तो सिर्फ 64 रनों पर ही पवेलियन लौट गई. भारतीय गेंदबाज़ों ने इस मुकाबले में कसी हुई गेंदबाज़ी की और पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खुलकर शाट्स खेलने का कोई मौका नहीं दिया. जिसका नतीज़ा ये हुआ कि पाक के खिलाड़ी दबाव में आते गए और अपने विकेट गंवाते गए. पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले में भारत को कड़ी टक्कर नहीं दे पाई. जैसी उम्मीद पाकिस्तानी फैंस ने अपनी टीम से लगाई थी, वो उस पर खरी नहीं उतर पाई. 

Pradeep Kumar

Recent Posts

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST