<
Categories: देश

वे नेता जो प्रधानमंत्री बनने से पहले मुख्यमंत्री भी रहे, PM मोदी के अलावा लिस्ट में कौन-कौन से नाम? जानकर चौंक जाएंगे!

CM who became PM in India: अब तक देश को 14 प्रधानमंत्री मिल चुके हैं और इन 14 में से 6 ऐसे रहे हैं जो प्रधानमंत्री बनने से पहले किसी न किसी राज्य में मुख्यमंत्री पद पर रहे. वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस सूची में शामिल हैं.

CM Became PM Of India: भारतीय राजनीति में कई नेताओं ने मुख्यमंत्री पद से सीधे प्रधानमंत्री पद तक का सफ़र तय किया है. अब तक देश को 14 प्रधानमंत्री मिल चुके हैं और इन 14 में से 6 ऐसे रहे हैं जो प्रधानमंत्री बनने से पहले किसी न किसी राज्य में मुख्यमंत्री पद पर रहे. वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस सूची में शामिल हैं, जो गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए राष्ट्रीय राजनीति के शीर्ष पर पहुँचे। आइए जानते हैं.

18 के हो गए, नहीं है आपके पास वोटर कार्ड! बिहार चुनाव से पहले बनवा लें… ये है सबसे आसान तरीका

एक दिन में मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री

1996 में, जब किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला, तो कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी देवेगौड़ा संयुक्त मोर्चे के समर्थन से प्रधानमंत्री चुने गए.उन्होंने 31 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और 1 जून को भारत के 11वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली.

25 साल बाद प्रधानमंत्री की कुर्सी से चूके

आज़ादी के बाद, मोरारजी देसाई बॉम्बे राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने. वे 1952 से 1956 तक मुख्यमंत्री पद पर रहे। लंबे इंतज़ार के बाद, 1977 में वे देश के पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने. हालाँकि, आंतरिक कलह और राजनीतिक अस्थिरता के कारण, उनकी सरकार दो साल से ज़्यादा नहीं चल सकी.

उत्तर प्रदेश से दिल्ली तक का सफ़र तय करने वाले प्रधानमंत्री

चौधरी चरण सिंह, जो दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, गठबंधन की राजनीति के बीच प्रधानमंत्री पद तक का सफ़र तय कर पाए थे. हालाँकि उनका कार्यकाल छोटा रहा, लेकिन उन्हें किसानों का नेता माना जाता है.

कुंडा से पीएम आवास तक

यूपी के 12वें मुख्यमंत्री वी.पी. सिंह कुंडा से प्रधानमंत्री आवास तक का सफर तय कर चुके हैं. वे साल 1980 से 1982 तक इस मुख्यमंत्री पद  पर रहे. बोफोर्स कांड के बाद, वे कांग्रेस छोड़कर जनता दल से जुड़ गए और 1989 में प्रधानमंत्री का पद संभाला.

नरसिम्हा राव

आंध्र प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री रहे नरसिम्हा राव ने 1971 से 1973 तक राज्य की राजनीति संभाली. बाद में वे देश के नौवें प्रधानमंत्री बने और 1991-96 तक आर्थिक उदारीकरण के दौर की नींव रखी.

मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री दोनों के रूप में कार्यकाल पूरा किया

इस सूची में नरेंद्र मोदी का सफर सबसे खास है. उन्होंने 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला और लगातार चार बार मुख्यमंत्री बने. 2014 में मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और अब तक दो कार्यकाल पूरे कर चुके हैं। उन्होंने 2024 में जीत की हैट्रिक भी लगाई है.

मनोज तिवारी समेत इन खिलाड़ियों ने किया भारत-पाक मैच का बॉयकॉट! जानिए किसने क्या कहा?

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST