<

भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान में भय का माहौल, पूर्व पाक क्रिकेटर बोला- ‘मुझे तो बारिश चाहिए’

India vs Pakistan: जहां एक ओर दुनिया के सभी क्रिकेट फैंस भारत बनाम पाकिस्तान मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली दुआ कर रहे हैं कि यह मैच बारिश से धुल जाए.

India vs Pakistan T20 WC: ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार (15 फरवरी) को मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए क्रिकेट फैंस बहुत बेताब हैं. जहां एक ओर भारतीय टीम इस बड़े मुकाबले के लिए तैयारियों में जुटी हुई हैं. वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान में भय का माहौल छाया हुआ है. दरअसल, रविवार को भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दिन कोलंबो में मौसम खराब रहने की संभावना है. श्रीलंकाई मौसम विभाग की मानें, तो बारिश इस मुकाबले में खलल डाल सकती है. AccuWeather के अनुसार, रविवार को कोलंबो में बारिश की संभावना 93 फीसदी है. ऐसे में क्रिकेट फैंस दुआ कर रहे हैं कि रविवार को बारिश न हो, जिससे भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हो पाए. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बारिश की दुआ कर रहे हैं. ए स्पोर्ट्स पर चर्चा के दौरान पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने कहा, ‘मेरी प्रार्थना है कि भगवान बारिश करवा दें.’ इस पर बासित अली से पूछा गया कि क्या वो पूरा मैच चाहते हैं, तो उन्होंने फिर कहा, ‘मैं बारिश चाहता हूं.’

क्या रद्द होगा भारत-पाक का मुकाबला?

रविवार (15 फरवरी) को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. बता दें कि किसी भी टी20 मुकाबले में रिजल्ट तय करने के लिए कम से कम 5-5 ओवर का मैच होना जरूरी है. अगर ऐसा नहीं हो पाता है, तो मैच को रद्द कर दिया जाएगा. ICC ने ग्रुप स्टेज और सुपर-8 के मुकाबलों के लिए रिजर्व डे का प्रावधान रखा है. ऐसे में दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट दे दिया जाएगा. फिलहाल भारत और पाकिस्तान की दोनों ही 2-2 मैचों में जीत के साथ ग्रुप में टॉप पर मौजूद हैं. 

कोलंबो की वेदर रिपोर्ट

रिपोर्ट्स के अनुसार, कोलंबो में दिन के समय बारिश होने की संभावना 65 फीसदी है. दोपहर के समय गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं. इस दौरान घने बादल भी छाए रह सकते हैं. हालांकि रात में बारिश होने की संभावना कम होकर 25 फीसदी जाएगी. इसके अलावा शाम 7 बजे के आसपास बारिश होने की संभावना के समय 49-65 फीसदी तक रह सकती है.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप का मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा. शाम 7 बजे इस मुकाबले की शुरुआत होगी, जिसके लिए आधे घंटे पहले यानी 6:30 पर टॉस होगा. इस मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar की एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

2 महीने में हार्दिक पांड्या ने खरीदी तीसरी कार, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को दिया लग्जरी गिफ्ट, करोड़ों में कीमत

Hardik Pandya New Car: हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को 1.4 करोड़ रुपये…

Last Updated: March 29, 2026 20:11:38 IST

West Bengal Election: अधीर रंजन चौधरी फिर मैदान में! कांग्रेस ने जारी की 284 प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

Congress Candidate List: बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर! 284 उम्मीदवारों की लिस्ट…

Last Updated: March 29, 2026 19:49:36 IST

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, 3 खिलाड़ियों ने किया IPL डेब्यू; देखें MI-KKR की प्लेइंग XI

MI vs KKR Playing XI: आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट…

Last Updated: March 29, 2026 20:15:44 IST

कितनी सैलरी वाले ले सकते हैं Mahindra Thar? देनी होगी इतनी डाउन पेमेंट, समझें EMI का पूरा हिसाब

सवाल यह है कि लेना तो इस कार को बहुत से लोग चाहते हैं, लेकिन…

Last Updated: March 29, 2026 19:19:54 IST

Toll Tax Hike: 1 अप्रैल से बदल रहे हैं टोल के नियम: अब जेब होगी थोड़ी और ढीली, यहां कैश से नहीं चलेगा काम

1 अप्रैल से हाईवे पर सफर महंगा! टोल टैक्स में 10% तक की बढ़ोतरी और…

Last Updated: March 29, 2026 19:19:41 IST

Viral Video: गार्ड ने गाया ‘दिल पे जख्म खाते…’, सोशल मीडिया हुआ मंत्रमुग्ध, दुनिया भर में मिले लाखों व्यूज

Viral Video Guard Singing: ड्यूटी पर रहते हुए, एक साधारण से दिखने वाले सिक्योरिटी गार्ड…

Last Updated: March 29, 2026 19:15:09 IST