Live
Search
Home > क्रिकेट > India vs Pakistan Weather Report: बारिश बिगाड़ेगी खेल या मिलेगा 20 ओवर का रोमांच? 15 फरवरी को कैसा होगा मौसम का मिजाज

India vs Pakistan Weather Report: बारिश बिगाड़ेगी खेल या मिलेगा 20 ओवर का रोमांच? 15 फरवरी को कैसा होगा मौसम का मिजाज

भारत और पाकिस्तान की टीम 15 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में आमने सामने होगी. आइए जानते हैं 15 फरवरी को मौसम का मिजाज कैसा होगा.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-13 17:08:31

Mobile Ads 1x1
भारत बनाम पाकिस्तान मौसम रिपोर्ट: क्रिकेट जगत एक बार फिर चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले का इंतजार कर रहा है. आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तहत यह हाई-वोल्टेज मैच प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन मैच से पहले फैंस के लिए एक बुरी खबर है. दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी को कोलंबो में बारिश की संभावना है.
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैच के दौरान कोलंबो में बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना है. रुक-रुक कर बारिश होने से मैच में देरी या ओवरों में कटौती हो सकती है. यदि मुकाबला पूरी तरह रद्द होता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटना पड़ सकता है, जिसका असर ग्रुप स्टेज की अंकतालिका और सेमीफाइनल की दौड़ पर पड़ सकता है. बारिश की आशंका के बावजूद उत्साह चरम पर है, दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं और जीत की पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगी.

स्पिन होगा बड़ा फैक्टर

 
अब सबकी निगाहें मौसम पर टिकी हैं कि क्या बारिश इस महामुकाबले का मजा किरकिरा करेगी या फिर क्रिकेट प्रेमियों को पूरा रोमांच देखने को मिलेगा. इस गेम में, स्पिन शायद एक बड़ा फैक्टर होगा, खासकर इसलिए क्योंकि मैच कोलंबो में है, जहां पिचें आमतौर पर स्लो बॉलर्स को मदद करती हैं. इंडिया बीच के ओवरों को कंट्रोल करने के लिए अपने मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल की टाइट बॉलिंग पर भरोसा करेगा. (उन्हें पावरप्ले में भी इस्तेमाल किया जा सकता है)
 
भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल.
 
पाकिस्तान की टीम: बाबर आज़म (कप्तान), मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), फखर जमान, सैम अयूब, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, उस्मान तारिक, आज़म खान, मोहम्मद नवाज़, सलमान अली आगा.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > India vs Pakistan Weather Report: बारिश बिगाड़ेगी खेल या मिलेगा 20 ओवर का रोमांच? 15 फरवरी को कैसा होगा मौसम का मिजाज

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-13 17:08:31

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS