<
Categories: खेल

INDIA vs PAKISTAN: क्या होगा अगर भारत पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार कर दे?

IND vs PAK: एशिया कप का सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को होगा. जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. क्या होगा अगर टीम इंडिया इस मैच को खेलने से मना कर दें?

IND vs PAK: एशिया कप (ASIA CUP 2025) का सबसे बड़ा मुकाबला होने वाला है. भारत और पाकिस्तान की टीमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होने वाली हैं. पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस इस महामुकाबले (IND vs PAK) का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. जब भी भारत-पाक की टीमें आपस में टकराती हैं तो इन दोनों टीमों के फैंस की धड़कनें बढ़ जाती हैं. आपने सोचा है कि क्या होगा अगर टीम इंडिया (Team India) पाकिस्तान के खिलाफ ये मैच खेलने से मना कर दें?

भारत-पाक मैच को लेकर बवाल क्यों?

जब से एशिया कप के शेड्यूल का ऐलान हुआ है तभी से ही भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बवाल जारी है. कुछ लोगों का मानना है कि ये मैच होना चाहिए, तो वहीं कुछ का मानना है कि इस मुकाबले से टीम इंडिया को बैकआउट कर जान चाहिए, मतलब ये मैच नहीं होना चाहिए. तो ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस दो हिस्सों में बंटे हुए हैं. इस वजह से IND vs PAK का ये मैच काफी ज़्यादा सुर्खियों में बना हुआ है. 

दो हिस्सों में बंटा क्रिकेट जगत

भारत-पाक मैच को लेकर क्रिकेट जगत भी दो हिस्सों में बंटा हुआ नज़र आ रहा है. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का मानना है कि टीम इंडिया को इस मैच को नहीं खेलना चाहिए. तो वहीं कुछ पूर्व खिलाड़ियों को मानना है कि हमें पाकिस्तान को क्रिकेट के मैदान पर भी करार जवाब देना चाहिए।

क्या होगा अगर भारत खेलने से मना कर दे?

अगर टीम इंडिया इस मैच को खेलने से मना कर देगी, तो फिर भारतीय टीम को इस मैच में हारा हुआ माना जाएगा. ऐसे में पाकिस्तान को इस मैच के 2 अंक दे दिए जाएंगे और ग्रुप-ए के प्वॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान टॉप पर पहुंचा जाएगा. क्योंकि पाकिस्तान पहले ही इस टूर्नामेंट का अपना पहला मैच ओमान के खिलाफ जीत चुका है. ऐसे में भारत के लिए ओमान के खिलाफ अपना लीग स्टेज का आखिरी मैच जीतना अगली स्टेज में जाने के लिहाज से काफी-काफी अहम हो जाएगा.

Screenshot 20250913 011042

IND vs PAK मैच से जुड़े Video देखने के लिए यहां Click करें-

https://www.youtube.com/live/X5gnij5sTS0?si=545O4klpk9w-oa4g

क्या होगा अगर FINAL में पहुंचे IND-PAK?

मान लिजिए अगर भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप 2025 (ASIA CUP 2025) के फाइनल में पहुंच जाती है और वहां पर भी भारतीय टीम फाइनल मैच खेलने से मना कर दे. तो क्या होगा? फाइनल मैच में खेलने से मना करने पर पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट का विजेता मान लिया जाएगा और टीम इंडिया रनर–अप (उप-विजेता) बन कर रह जाएगी।

Pradeep Kumar

Recent Posts

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST