IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा मुकाबला देखने गए क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज है. BCCI के नियम के अनुसार, फैंस को इस मैच के टिकट का पैसा रिफंड किया जाएगा. जानें कैसे मिलेगा रिफंड...
IND vs SA Match Ticket Refund: बुधवार को भारत बनाम साउथ अफ्रीका का चौथा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला रद्द हो गया. यह लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन धुंध के चलते मुकाबला नहीं खेला गया. मैदान में धुंध इतनी ज्यादा थी कि खेल तो क्या, टॉस भी नहीं हुआ. इस मुकाबले को बिना टॉस के ही रद्द करने का फैसला लिया गया. इससे हजारों क्रिकेट फैंस काफी निराश हुए, क्योंकि बहुत से लोग महंगे टिकट खरीदकर मैच देखने के लिए गए थे. हालांकि मैच रद्द होने के कारण उनका टिकट लेना बेकार हो गया. कई दर्शकों ने बताया कि उन्होंने मुश्किल से टिकट के लिए पैसे जुटाए थे. ऐसे में एक बड़ा सवाल है कि क्या उन दर्शकों के टिकट के पैसे डूब जाएंगे या फिर उन्हें पैसा वापस मिलेगा?
दरअसल, लखनऊ में धुंध के कारण 3 घंटे तक टॉस के लिए इंतजार किया गया, लेकिन फिर भी धुंध नहीं हटी. आखिर में मैच को रद्द कर दिया गया, जिसके बाद फैंस निराश होकर घर लौट गए. अब वे फैंस टिकट के पैसे की रिफंड की मांग कर रहे हैं. जानें इस मामले में BCCI का नियम क्या कहता है…
भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौथा टी20 मैच रद्द होने के बाद दर्शकों अपने टिकट के पैसे वापस मांग रहे हैं. बता दें कि टिकट रिफंड को लेकर BCCI के 2 नियम हैं. पहले नियम के अनुसार, अगर कोई मुकाबला बिना एक भी गेंद फेंके ही रद्द हो जाता है, तो उस स्थिति में टिकट बुकिंग फीस काटकर बाकी पैसा दर्शकों को लौटा दिया जाता है. वहीं, दूसरा नियम कहता है कि अगर मैच शुरू हो जाता है, लेकिन बाद में मौसम के चलते मुकाबला रद्द होता है, तो उस स्थिति में टिकट का कोई पैसा वापस नहीं किया जाता है. भारत बनाम साउथ अफ्रीका के मुकाबले में मैच तो क्या, टॉस भी नहीं हो पाया था. ऐसे में दर्शकों को टिकट के पैसे रिफंड किए जाएंगे.
बीसीसीआई के नियम के अनुसार, लखनऊ में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 मैच देखने गए क्रिकेट फैंस को टिकट का पैसा रिफंड किया जाएगा. हालांकि टिकट बुक करने की सर्विस फीट काटी जाएगी. बता दें कि बुधवार शाम 7 बजे से मुकाबला शुरू होने वाला था, जो कि धुंध की वजह से नहीं हो पाया. ऐसे में रात 9:25 बजे आधिकारिक तौर पर ऐलान किया गया कि अब मुकाबला नहीं खेला जाएगा, क्योंकि कोहरा और धुंध बहुत ज्यादा है. इस बीच स्टेडियम में लगे स्पीकर्स पर एंकर ने यह भी घोषणा की गई थी कि फैंस को टिकट रिफंड मिलेगा.
लखनऊ के स्टेडियम में मैच देखने गए फैंस को टिकट रिफंड दिया जाएगा. ऐसे में उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है. इसको लेकर जल्द ही स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन और ऑफिशियल टिकटिंग पार्टनर की तरफ से जल्दी ही जानकारी शेयर की जाएगी. वैसे आमतौर पर टिकट रिफंड का अमाउंट उसी अकाउंट या माध्यम से वापस की जाती है, जिससे टिकट खरीदे गए थे.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है. पिछले 4 मुकाबलों में भारत ने 2 और साउथ अफ्रीका ने 1 मैच जीता है, जबकि चौथा मुकाबला रद्द हो गया. अब सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. अगर भारत यह मैच जीतता है, तो सीरीज अपने नाम कर लेगा. वहीं, अगर साउथ अफ्रीका इस मुकाबले में जीत हासिल कर लेती है, तो सीरीज बराबरी पर खत्म हो जाएगी.
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…
Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…
Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…
Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…
Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…