31 seconds Nidhi Agarwal Viral Video: वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक्ट्रेस निधि (Nidhi Agarwal) पर किस तरह भीड़ टूट पड़ने की कोशिश करती है. वहीं वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है.
South actress Nidhi Agarwal
31 seconds Nidhi Agarwal Viral Video: ‘बाहुबली‘ फेम प्रभास की एक्ट्रेस निधि अग्रवाल (Actress Nidhi Agarwal) अचानक ही चर्चा में आ गई हैं. वह तेजी से सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रही हैं. उनसे जुड़ा एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर इसे देख भी रहे हैं. हैदराबाद में प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब‘ के सॉन्ग लॉन्च इवेंट के दौरान उनके साथ भीड़ ने बदसलूकी की. भीड़ ने ना केवल उन्हें घेर लिया बल्कि हालात बेकाबू कर कर दिए. भीड़ ने उन्हें छूने की कोशिश की. इस दौरान एक-दो लोगों ने उनकी पीठ पर हाथ में फेरा. किसी तरह बचकर डरी-सहमी एक्ट्रेस निधि अग्रवाल भीड़ से निकलीं और घर पर पहुंचीं. 31 सेकेंड का यह वीडियो हैरान और परेशान कर देने वाला है. लोग इस वीडियो को देखकर भीड़ की जमकर आलोचन कर रहे हैं.
पूरा मामला तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद का है. पिछले दिनों वह अपनी फिल्म ‘द राजा साब‘ के सॉन्ग लॉन्च इवेंट यहां पर पहुंचीं थीं. इवेंट के दौरान भारी भीड़ जमा हो गई. एक्ट्रेस निधि अग्रवाल को देखते ही फैन्स उन पर टूट पड़े. इस दौरान एक्ट्रेस डर गईं. यहां तक कि एक्ट्रेस का अपनी ड्रेस को संभालना और यहां तक कि कार तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह निधि अग्रवाल भीड़ से बचती हुई निकल रही हैं. इस दौरान अगर जरा सी चूक होती तो कोई हादसा भी हो सकता था.
एक्ट्रेस निधि अग्रवाल फिलहाल प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब‘ की वजह से चर्चा में हैं. वर्ष 2017 में एक्ट्रेस ने फिल्म ‘मुन्ना माइकल‘ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. हिंदी में भले ही कम लोग जानते हों, लेकिन एक्ट्रेस निधि अग्रवाल साउथ में जाना माना नाम हैं. फिलहाल वह फिल्म ‘द राजा साहब’ (The Raja Sahab) में नजर आने वाली हैं. फिल्म के प्रमोशन्स में निधि इन दिनों लगी हुई हैं. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस निधि अग्रवाल फिल्म ‘द राजा साब‘ के सॉन्ग लॉन्च इवेंट में शामिल होने के दौरान वापस आ रही थीं, इसी दौरान भीड़ ने उन्हें घेर लिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल 31 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स की एक तरह से बदतमीजी की पूरी कहानी बयां कर रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो साफ देखा जा सकता है कि भीड़ कैसे एक्ट्रेस निधि अग्रवाल (Nidhi Agarwal Viral Video) के साथ बदतमीजी करती है. इस दौरान हालात यह बन जाते हैं कि निधि अपनी ड्रेस से खुद को बचाती नजर आती हैं. इस दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोग उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश भी करते हैं. वहीं, जैसे-तैसे करके निधि अपनी कार तक पहुंचती हैं और खुद को कार में लॉक करती हैं. वीडियो में भी देखा जा सकता है कि वह काफी डरी सहमी नजर आती हैं.

उधर, सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने भीड़ के बर्ताव को उत्पीड़न बताया. उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा- ‘आदमियों का झुंड लकड़बग्घों से भी बदतर बर्ताव कर रहा है. एक जैसे सोच वाले आदमियों को एक साथ भीड़ में डाल दो, वे एक औरत को इसी तरह परेशान करेंगे. कोई भगवान इन सबको उठाकर किसी दूसरे ग्रह पर क्यों नहीं भेज देता?’
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…
Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…
Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…
Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…
Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…