<

IND vs SA 4th T20I: भारत-साउथ अफ्रीका की कब होगी अगली भिड़ंत? यहां जानें तारीख, समय, मैदान और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

IND vs SA T20 Schedule: धर्मशाला की जीत के बाद 2-1 से आगे चल रही टीम इंडिया अब सीरीज़ सील करने उतरेगी, जबकि साउथ अफ्रीका के लिए चौथा T20 करो या मरो का मुकाबला है. बुधवार को होने वाला यह मैच रोमांच, दबाव और हाई-वोल्टेज क्रिकेट का पूरा पैकेज बनने वाला है.

IND vs SA Next Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही 5 मैचों की टी20 सीरीज़ अब बेहद दिलचस्प मोड़ पर आ चुकी है. धर्मशाला में खेले गए तीसरे मुकाबले में भारत की शानदार जीत ने सीरीज़ का रुख बदल दिया और टीम इंडिया 2–1 से आगे निकल गई. अब क्रिकेट का कारवां पहुंच चुका है उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, जहां चौथे टी20 में दोनों टीमों के बीच एक और रोमांचक टक्कर देखने को मिलने वाली है.

अगला भारत–दक्षिण अफ्रीका मैच कब और कहां खेला जाएगा?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज़ का चौथा T20 मैच बुधवार, 17 दिसंबर को होगा. यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच शाम 7:00 बजे (IST) शुरू होगा. खास बात यह है कि यह मैच IPL 2026 मिनी-ऑक्शन के ठीक एक दिन बाद खेला जाएगा, जिससे खिलाड़ियों और फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है.

भारत का लक्ष्य सीरीज़ जीतना

भारत ने धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से हराया. भारतीय टीम इस लय को बनाए रखना चाहेगी और सीरीज़ अपने नाम करना चाहेगी. दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति होगी, क्योंकि हारने पर वे सीरीज़ से बाहर हो जाएंगे.

यहां देख सकते हैं लाइव

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका T20 सीरीज़ का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. जो दर्शक अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, वे JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं.

दोनों टीमों की स्क्वाड

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मारक्रम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यान्सन, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, लूथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी, रीजा हेंड्रिक्स, कॉर्बिन बॉश, जॉर्ज लिंडे, टोनी डी ज़ोरज़ी, ओटनील बार्टमैन, क्वेना मफाका

Mohd. Sharim Ansari

Recent Posts

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST