<
Categories: देश

India News Manch: दो दिन सजेगा ‘इंडिया न्यूज मंच’, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल समेत ये मंत्री करेंगे शिरकत

ITV नेटवर्क एक बार फिर 'इंडिया न्यूज मंच' के नौवें संस्करण का आयोजन करने जा रहा है. इस कार्यक्रम में बड़े-बड़े दिग्गज राजनेता शिरकत करने वाले हैं.

India News Manch: ITV नेटवर्क एक बार फिर ‘इंडिया न्यूज मंच’ के तहत वार्षिक पॉलिटिकल कॉन्क्लेव का आयोजन करने जा रहा है. ये आयोजन 16 और 17 दिसंबर 2025 को किया जाएगा. इस कार्यक्रम में कई दिग्गज राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी. इस दौरान देश के अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. बता दें कि इससे पहले भी इंडिया न्यूज़ मंच’ के बैनर तले पॉलिटिकल कॉन्क्लेव होता रहा है.

इस बार नौवां संस्करण आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 2 दिन के दौरान 20 सत्र आयोजित होंगे. इस बार 9 केंद्रीय मंत्री, 17 सांसद और 3 मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे. पॉलिटिकल कॉन्क्लेव में देश के अहम मुद्दों पर सार्थक चर्चा की जाएगी. इस बार केंद्रीय मंत्री पीयुष गोयल, नितिन गडकरी और गजेंद्र सिंह शेखावत समेत कई अन्य केंद्रीय मंत्री शिरकत करेंगे.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

इस बार आयोजित किए जा रहे ‘इंडिया न्यूज मंच’ के नौवें संस्करण में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी शामिल होंगे. वे वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नादौन से विधायक हैं। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता हैं।

नितिन गडकरी

नितिन गडकरी भारत सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाज़रानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री हैं। इससे पहले वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया

ज्योतिरादित्य माधवराम सिंधिया भी बीजेपी के नेता हैं. वे भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के दौरान वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री रह चुके हैं. वर्तमान समय में वे संचाक मंत्री भी हैं. वे लोकसभा की गुना सीट से आते हैं. 

पीयुष गोयल

पीयुष गोयल बीजेपी के नेता हैं. वे भारत सरकार में रेलमंत्री और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री हैं। वे भारतीय संसद के उच्च सदन (राज्य सभा) के सदस्य हैं. इससे पहले वे रेलवे एवं कोयला मंत्री थे।

गजेन्द्र सिंह शेखावत

गजेन्द्र सिंह शेखावत बीजेपी नेता हैं, जो जोधपुर लोकसभा से सांसद हैं. वे केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री हैं.  वे केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री भी हैं. वे 2024 से इस पद पर कार्यरत हैं. 

ये मेहमान भी होंगे शामिल

  • इमरान प्रतापगढ़ी (कांग्रेस सांसद)
  • कमलजीत सहरावत (बीजेपी सांसद)
  • मनीष तिवारी (कांग्रेस सांसद)
  • रणदीप सिंह सुरजेवाला (कांग्रेस सांसद)
  • अपराजिता सारंगी (बीजेपी सांसद)
  • डॉ. जितेंद्र सिंह (केंद्रीय मंत्री)
  • अर्जुन राम मेघवाल (केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री)
  • जीतन राम मांझी (केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री)
  • मनसुख मांडविया (केंद्रीय श्रम मंत्री)
  • प्रह्लाद जोशी (उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री)
  • गिरिराज सिंह (केंद्रीय कपड़ा मंत्री)
  • रामदास आठवले (केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री)
  • अनुराग ठाकुर (पूर्व केंद्र मंत्री)
  • सचिन पायलट (राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री)
  • अशोक गहलोत (राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री)
  • गौरव गोगोई (उपनेता विपक्ष, लोकसभा)
Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST