<

IND vs SA: बल्लेबाज मचाएंगे तूफान या गेंदबाजों की होगी मौज! अहमदाबाद की पिच पर किसे मिलेगी मदद, कैसी होगी प्लेइंग XI?

T20 WC Super 8: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में भारत का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा. यह मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा, जहां पर हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. देखें पिच रिपोर्ट...

IND vs SA Pitch Report: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार (22 फरवरी) को सुपर-8 का मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जो शाम 7 बजे शुरू होगा. भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, क्योंकि दोनों ही टीमें अभी तक इस टूर्नामेंट में अजेय हैं. ऐसे में फैंस एक रोमांचक मुकाबला का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. टी20 इंटरनेशनल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है. हालांकि यह मुकाबला पिछले मैचों से अलग होने वाला है. इस मैच में साउथ अफ्रीका को काफी मदद मिलने वाली है, क्योंकि ग्रुप स्टेज में उन्होंने अपनी 3 मैच अहमदाबाद के ही मैदान पर खेले हैं. वहीं, भारतीय टीम ने मौजूदा विश्व कप (T20 World Cup 2026) में अपना आखिरी लीग स्टेज मैच अहमदाबाद में खेला था. यह मुकाबला भारत और नीदरलैंड के बीच खेला गया था. ऐसे में साउथ अफ्रीका को अहमदाबाद के पिच की ज्यादा परख है. हालांकि भारतीय टीम भी पिछले कई दिनों से लगातार अहमदाबाद में प्रैक्टिस कर रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अहमदाबाद की पिच क्या गुल खिलाएगी…

अहमदाबाद के मैदान की पिच रिपोर्ट

भारत बनाम साउथ अफ्रीका का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर बल्लेबाजों को खूब मदद मिलती है. पिच पर अच्छा बाउंस होने की वजह से गेंद आसानी से बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है. अहमदाबाद की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है. ऐसे में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलेगा. अहमदाबाद के मैदान पर अभी तक कुल 15 T20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इस दौरान 10 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है. वहीं, दूसरी पारी में टारगेट चेज करने वाली टीम को 5 मैचों में जीत मिली है. हालांकि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी, क्योंकि इस मैदान पर रात के समय ओस आने की संभावना है. इससे टारगेट चेज करना आसान हो जाता है. T20I में अहमदाबाद के मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 से ज्यादा का है. हालिया कुछ मैचों में अहमदाबाद में 190 से ज्यादा का स्कोर भी देखा गया है.

भारतीय टीम से किसका कटेगा पत्ता?

भारतीय टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) पारी की शुरुआत करेंगे. अभिषेक शर्मा के पिछले कुछ में मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर किए जाने को लेकर बहस चल रही थी. हालांकि मैच से एक दिन पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कंफर्म किया कि अभिषेक शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में खेलने वाले हैं. इसके अलावा तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा बल्लेबाजी करते दिखाई देंगे. फिर चौथे नंबर पर खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव खेलेंगे.

3 ऑलराउंडर के साथ उतरेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम 3 ऑलराउंडर के साथ साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. इसमें हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल शामिल हैं. ये तीनों ही ऑलराउंडर बल्ले और गेंद दोनों से मैच जिताने का दम रखते हैं. इसके अलावा रिंकू सिंह की जगह वाशिंग्टन सुंदर को प्लेइंग-11 में शामिल करने पर विचार किया जा सकता है.

बुमराह संभालेंगे गेंदबाजी की कमान

गेंदबाजों की बात करें, तो जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे. उनके साथ अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करते दिखाई देंगे. इसके अलावा शिवम दुबे भी गेंदबाजी करते दिखाई दे सकते हैं. वहीं, वरुण चक्रवर्ती स्पिन गेंदबाजी की कमान संभालेंगे. अक्षर पटेल उनका साथ देंगे.

साउथ अफ्रीका की टीम में क्या होंगे बदलाव?

साउथ अफ्रीकी टीम की बात करें, तो क्विंटन डी कॉक और कप्तान एडेन मार्करम पारी की शुरुआत करने के लिए आएंगे. इसके बाद मिडिल ऑर्डर में रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस और ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाजी संभालेंगे. वहीं, डेथ ओवर्स में डेविड मिलर और मार्को जानसेन पर फिनिशिंग की जिम्मेदारी होगी. गेंदबाजी की बात करें, तो मार्को जानसेन के साथ लुंगी एनगिडी और कॉर्बिन बॉश गेंदबाजी करते दिखाई देंगे. वहीं, कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्ख्या के बीच थोड़ा पेंच फंस रहा है. इसके अलावा केशव महाराज का खेलना लगभग तय है.

भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा/एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पेट्रोल-एलपीजी सिलेंडर और भारतीयों की मदद, मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत सरकार ने उठाए ये कदम

Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर…

Last Updated: April 4, 2026 17:15:22 IST

Optical Illusion: तस्वीर में छिपा है बच्चे की मां का चेहरा, अगर आप स्मार्ट हैं तो 10 सेकेंड में ढूंढ़कर दिखाइए

ऑप्टिकल इल्यूजन दिमाग को तेज करते हैं, तनाव कम करते हैं. यहां एक तस्वीर दी…

Last Updated: April 4, 2026 17:05:48 IST

Raghav Chadha: पद छीना, बोलने का समय रोका… फिर भी नहीं झूके राघव चड्डा; वीडियो के जरिए AAP को दिया करारा जवाब

AAP vs Raghav Chadha: राघव चड्ढा ने X पर अपना बचाव करते हुए कहा कि…

Last Updated: April 4, 2026 17:05:56 IST

चिंता (Anxiety) को समझें: पुणे में Calida Rehab के साथ सही इलाज और रिकवरी का रास्ता

कई लोगों को बिना किसी स्पष्ट कारण के घबराहट, बेचैनी या दिल की धड़कन तेज…

Last Updated: April 4, 2026 17:00:53 IST

UPPSC में किया कमाल, हासिल की तीसरी रैंक, अब बने SDM

UPPSC Story: लगन, मेहनत और ईमानदारी की मिसाल अभय प्रताप सिंह ने UPPSC में तीसरी…

Last Updated: April 4, 2026 16:57:41 IST

कांग्रेस में मतभेद! राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, वहीं थरूर व कमलनाथ ने की सरकार की तारीफ

इन दिनों ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच में तनाव जारी है. इसको लेकर राहुल…

Last Updated: April 4, 2026 16:50:01 IST