Box Office Report: हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई ओ रोमियो, अस्सी और दो दीवाने सहर में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. तापसी पन्नू स्टारर अस्सी और मृणाल ठाकुर स्टारर दो दीवाने सहर में ने दो दिनों में 2.5 करोड़ से ऊपर की कमाई की है. वहीं ओ रोमियो 100 करोड़ पूरे करने की जद्दोजहद में लगी है.
अस्सी, ओ रोमियो और दो दीवाने सहर में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Box Office Collection: हाल ही में तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ रिलीज हुई. इससे पहले ‘ओ रोमियो’ रिलीज हुई. फैंस अपनी-अपनी पसंदीदा फिल्म और स्टार्स को देखने के लिए सिनेमाघरों में जा रहे हैं. ये तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. तापसी स्टारर फिल्म अस्सी ने शनिवार तक कुल 2.16 करोड़ रुपए की कमाई की. वहीं मृणाल ठाकुर स्टारर’दो दीवाने सहर में’ ने रिलीज होने के बाद अब तक दो दिनों में कुल 2.78 करोड़ रुपए की कमाई की है. वहीं शाहिद कपूर स्टारर ओ रोमियो ने 9 दिनों में 62 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
20 फरवरी को रिलीज हुई ‘दो दीवाने सहर में’ का बजट लगभग 30 करोड़ रुपए है. फिल्म ने शनिवार को 1.53 करोड़ रुपए की कमाई की. वहीं फिल्म ने रिलीज वाले दिन शुक्रवार को 1.25 करोड़ रुपए कमाए. फिल्म ने दो दिनों में कुल 2.78 करोड़ रुपए कमाए. ये फिल्म ऐसे दो लोगों की लव स्टोरी है, जो खुद की कमियों के कारण खुद को पसंद नहीं करते. इस लव स्टोरी में दिखाया जाता है कि कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता.
तापसी पन्नू की फिल्म 20 फरवरी 2026 को रिलीज हुई. ये फिल्म 30 करोड़ के बजट में बनाई गई है. फिल्म ने रिलीज होते ही पहले दिन 1 करोड़ की कमाई की. वहीं दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 1.6 करोड़ का कलेक्शन किया. अब तक फिल्म ने 2.6 करोड़ रुपए ही कमाए हैं. बता दें कि तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी एक कोर्ट रूम ड्रामा है. ये फिल्म रेप विक्टिम पर आधारित है. फिल्म समाज की काली सच्चाई पर आधारित है. यहां हर 20 मिनट में एक महिला रेप की शिकार होती है. रेप के आरोपियों को नहीं बल्कि रेप विक्टिम को समाज घृणित नजर से देखता है.
शाहिद कपूर स्टारर ओ रोमियो को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं. 13 फरवरी को रिलीज हुई ओ रोमियो को बनाने में मेकर्स ने लगभग 100 करोड़ रुपए खर्च किए. फिल्म ने शनिवार को 3.99 करोड़ रुपए कमाए. 9 दिनों में फिल्म ने 62.46 करोड़ रुपए कमाए. ओ रोमियो एक क्लासिक लव स्टोरी है. ये फिल्म 1995 के मुंबई अंडरवर्ल्ड की भूमिका पर आधारित है.
Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…
When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…
Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…
Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…
Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…
Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…