<
Categories: खेल

INDvsSA ODI: कप्तान राहुल ने चौंकाया! ऋषभ पंत को बिठाया, यशस्वी-ऋतुराज की वापसी, 3 स्पिनर-3 पेसर की रणनीति!

INDvsSA Ranchi ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का पहला मुकाबला रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा है. टीम इंडिया की कप्तानी इस मैच में केएल राहुल कर रहे हैं, जिन्हें शुभमन गिल की इंजरी के चलते यह जिम्मेदारी मिली है.

IND vs SA Ranchi ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का पहला मुकाबला रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा है. टीम इंडिया की कप्तानी इस मैच में केएल राहुल कर रहे हैं, जिन्हें शुभमन गिल की इंजरी के चलते यह जिम्मेदारी मिली है.

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया.

प्लेइंग इलेवन में चौंकाने वाले फैसले

केएल राहुल ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान करते समय सभी को हैरान कर दिया. भारत ने इस मैच में 3 स्पिनर्स और 3 तेज़ गेंदबाज़ खिलाए हैं.

स्पिन तिकड़ी: कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा

पेस बॉलर: अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा.

ऋषभ पंत को बिठाया

सबसे बड़ा सरप्राइज़ रहा ऋषभ पंत को प्लेइंग XI से बाहर रखना. माना जा रहा था कि वह टीम में जगह बनाएंगे, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला.

यशस्वी को बड़ा मौका

आज का दिन यशस्वी जायसवाल के लिए बेहद अहम है. वह अपने करियर का सिर्फ़ दूसरा वनडे खेल रहे हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ़ डेब्यू में 15 रन बनाए थे. गिल की चोट के चलते संभावना है कि यशस्वी इस सीरीज़ के सभी तीन मैच खेलेंगे.

तिलक नहीं, ऋतुराज की वापसी

चौथे नंबर पर भी बड़ा बदलाव किया गया है. भारत ने तिलक वर्मा या पंत में से किसी को नहीं, बल्कि फॉर्म में चल रहे ऋतुराज गायकवाड़ को उतारा है.

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

आखिरकार आ ही गई अमेरिका से वो खबर, जिसका भारत को था बेसब्री से इंतजार, अब दूर होगी ये बड़ी टेंशन

India US Defence News: HAL के चेयरमैन डी.के. सुनील ने कहा कि 'तेजस मार्क 1A'…

Last Updated: April 4, 2026 20:01:26 IST

बड़े दिलवाले सलमान खान! हार्ट ट्रांसप्लांट से पहले फैन का बने सहारा, फोन पर दो घंटे की बात

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने सेवाभाव के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक…

Last Updated: April 4, 2026 19:42:57 IST

समीर रिजवी का बल्ला उगल रहा आग, 70 के बाद 90 रनों की पारी खेली; लगातार 2 मैचों में जीता POTM अवार्ड

Sameer Rizvi: इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी का शानदार प्रदर्शन…

Last Updated: April 4, 2026 19:41:31 IST

Ayodhya Manuscript Discovery: अयोध्या में अनोखी प्राचीन धरोहर! 200 साल पुरानी पांडुलिपी में मिली रामायण

Ancient Devanagari script in Ayodhya: अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय के निदेशक संजीव कुमार सिंह ने…

Last Updated: April 4, 2026 19:36:22 IST

न करें जल्दबाजी… पेट्रोल-डीजल और LPG पर सरकार की अपील, बढ़ती चर्चाओं पर न दें ध्यान

होर्मुज टेंशन के बीच पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत की खबरें लोगों के बीच…

Last Updated: April 4, 2026 19:08:35 IST

राबड़ी देवी से लेकर शांभवी चौधरी तक…बिहार की इन 5 महिलाओं के नाम दर्ज है अनोखा रिकॉर्ड

Bihar Five Women Records: बिहार की धरती से महिला और पुरुषों ने ऐसे-ऐसे कीर्तिमान स्थापित…

Last Updated: April 4, 2026 18:53:38 IST