<
Categories: खेल

Ranchi ODI- India’s Win Reasons: कोहली के बल्ले से निकली ‘विराट’ पारी! भारत की द.अफ्रीका पर जीत के 5 कारण…

Virat Kohli 52nd ODI century: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में रविवार को खेले गए वनडे मैच में किंग कोहली ने अपने वनडे करियर का 52वां शतक जड़ा. ऐसे में आइए जानें भारत की जीत के 5 कारण.

India vs South Africa ODI Ranchi: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में रविवार को खेले गए वनडे मैच में किंग कोहली ने अपने वनडे करियर का 52वां शतक जड़ा. उनकी शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और साउथ अफ्रीका के सामने 350 रन का लक्ष्य रखा. जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 332 रन पर ही ऑल आउट हो गई. इस प्रकार भारत को 17 रन से जीत हासिल हुई.

टीम इंडिया की जीत के कारण:

1. विराट कोहली का 52वां‌‌ शतक: विराट कोहली ने 120 गेंद में 135 रन‌ की शानदार पारी खेली.

2. RO-KO की लंबी साझेदारी – दूसरे विकेट के लिए 136 रन‌ जोड़े. इस जोड़ी ने वन-डे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी 20वीं सेंचुरी पार्टनरशिप की, जिससे वे ODI में सबसे ज़्यादा 100 रन की पार्टनरशिप करने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए.
ODI में सिर्फ़ सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के नाम इससे ज़्यादा सेंचुरी पार्टनरशिप हैं, जिन्होंने 26 बार सेंचुरी बनाई है.

3. कुलदीप की गेंदबाजी: 10 ओवर में 38 रन‌‌ देकर‌‌ 4 विकेट चटकाए. जिसमें एम ब्रीट्ज़के ने 72 रन बनाएं है और एम. जानसेन ने 70 रन बनाए थे.
4. हर्षित राणा की गेंदबाजी: 10 ओवर में 65 रन‌‌ देकर‌ तीन विकेट लिए.
5. टीम वर्क: अर्शदीप सिंह (2 विकेट और प्रसिद्ध कृष्णा‌ (1 विकेट) ने भी गेंदबाजी में सहयोग दिया. वहीं बल्लेबाजी में कप्तान राहुल ने भी फिफ्टी लगाई,‌ वहीं जडेजा ने 32 रन‌ की आक्रामक पारी खेली.

भारत की ओर से विराट कोहली ने 135 रन, रोहित शर्मा ने 57 रन, जबकि कप्तान केएल राहुल ने 60 रन बनाए. अंत में रवींद्र जडेजा ने 20 गेंदों पर ताबड़तोड़ 32 रन जोड़कर टीम को बड़ा स्कोर दिलाया.

गेंदबाज़ी में साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यान्सन, कॉर्बिन बॉश, नंद्रे बर्गर और ओटनील बार्टमैन ने 2-2 विकेट झटके. इससे पहले अफ्रीकी कप्तान एडन मारक्रम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST