<
Categories: देश

आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू, सदन में होगा जमकर हंगामा; SIR-वोट चोरी पर सरकार और विपक्ष होंगे आमने-सामने

Parliament Winter Session 2025: संसद के शीतकालीन सत्र आज से शुरू होने जा रहा है. सत्र की शुरुआत में ही सरकार और विपक्ष आमने-सामने आ सकते हैं. राहुल गांधी ने पार्टी के सांसदों से स्थानीय मुद्दों को सदन में पेश करने की मांग की है.

Parliament Winter Session 2025: संसद का शीतकालीन सत्र आज एक दिसंबर, सोमवार से शुरू हो रहा है. कांग्रेस सरकार को घेरने की पूरी रणनीति तैयार कर चुकी है. इस शीतकालीन सत्र में शुरू से ही हंगामे के पूरे आसार नजर आ रहे हैं. SIR इस बार सदन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा. इसके आसार तब ही हो गए थे, जब रविवार को विपक्षी दलों ने एक सुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा की मांग की थी. हालांकि, सरकार ने विपक्ष से संसद की कार्रवाई को ठीक तरह चलने देने का अनुरोध किया है. सरकार गतिरोध की स्थिति को टालने के लिए विपक्षी दलों से बातचीत करेगी.

किरेन रीजीजू ने की सदन शांति से चलने देने की मांग

सदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि “यह शीतकालीन सत्र है और इसमें सबको ठंडे दिमाग से काम करना चाहिए. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक के बाद कहा, “बैठक में कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने कहा है कि SIR पर भी चर्चा होनी चाहिए और कई मुद्दे हैं… सदन चलने नहीं देंगे ऐसा किसी ने नहीं कहा लेकिन कुछ लोगों या नेताओं ने ये कहा है कि SIR को लेकर सदन में हंगामा कर सकते हैं… विपक्ष की बात हम सुनने के लिए तैयार हैं लेकिन कोई भी विषय जो आप रख रहे हैं और यदि उससे दूसरी पार्टी सहमत नहीं है ऐसे में सदन न चलने देने की बात करना ठीक नहीं है.”

किन-किन मुद्दों पर चर्चा की मांग

कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और सभी विपक्षी दलों ने एसआईआर, दिल्ली बम धमाके और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की मांग की है. इसी के साथ वायु प्रदूषण, विदेश नीति, किसानों की स्थिति, महंगाई, बेरोजगारी और कुछ अन्य विषयों पर सत्र में चर्चा करने के लिए कहा है. 

किन विधेयकों को किया गया सूचीबद्ध?

  • बीमा कानूनों में संशोधन करने वाला विधेयक
  • हानिकारक वस्तुओं पर कर और उपकर वाले दो विधेयक
  • बीमा कानून (संशोधन) विधेयक
  • केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025
  • स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025
  • प्रतिभूति बाजार संहिता विधेयक 2025
  • जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2025
  • दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक, 2025
  • मणिपुर माल और सेवा कर (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2025,
  • राष्ट्रीय राजमार्ग (संशोधन) विधेयक, 2025
  • कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2025
Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST