<
Categories: खेल

भारत बनाम साउथ अफ्रीका… कहीं छूट न जाए पहला T20 मैच, जानें टाइमिंग-लोकेशन और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सारी डिटेल्स

IND vs SA T20 Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मंगलवार से टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला कटक में खेला जाएगा. यहां पढ़ें टाइमिंग, लोकेशन और लाइन स्ट्रीमिंग समेत सारी डिटेल्स...

IND vs SA T20 Series, 1st Match: टेस्ट और वनडे सीरीज खत्म होने के बाद भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में 2-0 से भारत को हराया. इसके बाद टीम इंडिया ने पलटवार करते हुए साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज में 2-1 से शिकस्त दी. अब दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज होगी. इस सीरीज में भारतीय टीम की कमान कप्तान सूर्यकुमार के हाथों में होगी, जबकि एडन मार्करम साउथ अफ्रीका की कप्तानी करते दिखाई देंगे. पहला टी20 मुकाबला 9 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा.
टी20 सीरीज में मैच की टाइमिंग अलग होगी. ऐसे में अगर आपको भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज देखने में दिलचस्पी है, तो आपको पता होना चाहिए कि पहला मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा. अगर आपको जानकारी नहीं है, तो ये आर्टिकल पूरा पढ़ें, जिसमें आपको पहले टी20 मैच की टाइमिंल और लाइव स्ट्रीमिंग से लेकर सीरीज का पूरा शेड्यूल की जानकारी मिलेगी.

कब-कहां होगा पहला टी20 मुकाबला?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला 9 दिसंबर यानी मंगलवार को खेला जाएगा. शाम 7 बजे से मुकाबला शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 टॉस होगा. पहले मुकाबले के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. इस टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि शुभमन गिल को उप-कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने जा रही ये सीरीजी अगले साला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी अहम है. इससे भारतीय टीम की तैयारियों के बारे में पता चलेगा. 

कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकेंगे. इसके अलावा JioHotstar के ऐप और वेबसाइट पर सब्सक्रिप्शन के आधार पर टी20 सीरीज के सभी मैच देख सकते हैं. JioHotstar पर भारत बनाम साउथ अफ्रीका के सभी 5 टी20 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

हेड टू हेड कैसा है रिकॉर्ड? (IND vs SA T20 Series)

हेड टू हेड मैच की बात करें, तो अभी तक भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इनमें से 18 मैचों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की. वहीं, साउथ अफ्रीका ने 12 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच में कोई रिजल्ट नहीं रहा.

पहले टी20 मैच के लिए टीम इंडिया की की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.

टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • 9 दिसंबर 2025- पहला टी20I मैच (कटक)
  • 11 दिसंबर 2025- दूसरा टी20I मैच (न्यू चंडीगढ़)
  • 14 दिसंबर 2025- तीसरा टी20I मैच (धर्मशाला)
  • 17 दिसंबर 2025- चौथा टी20I मैच (लखनऊ)
  • 19 दिसंबर 2025- पांचवां टी20I मैच (अहमदाबाद)
  • दोनों टीमों के स्क्वॉड (IND vs SA T20 Squads)

भारत की स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर)संजू सैमसन (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर.

साउथ अफ्रीका की स्क्वाड: एडन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डिकॉक, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्किया, लुथो सिपामला, ओटनील बार्टमैन और ट्रिस्टन स्टब्स.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST