Dhurandhar Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘धुरंधर’ इस समय थिएटर्स पर जमकर तांडव कर रही है और बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रही हैं. फिल्म ‘धुरंधर’ ने संडे को बॉक्स ऑफिस पर भौकाल मचा दिया है और 2025 में रिलीज हुई 'सैयारा' (Saiyaara) और 'कांतारा 1' (Kantara: A Legend Chapter-1) जैसी कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़कर बंपर कमाई की है.
Ranveer Singh Dhurandhar Box Office Collection Day 3
Dhurandhar Box Office Collection Day 3: फ्रइडे 5 दिसंबर को रिलजी हुई बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘धुरंधर’ इस समय सभी सभी सिनेमाघरों में तहलका मचा रहा हैं. विकेंड यानी शनिवार और रविवार को इस फिल्म ने थिएटर्स पर जमकर तांडव किया और बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी. फिल्म ‘धुरंधर’ ने संडे को बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में ‘सैयारा’ (Saiyaara) और ‘कांतारा 1’ (Kantara: A Legend Chapter-1) जैसी कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े और हर जगह भौकाल मचा दिया.
स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ ने 3 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर जमकर तहलका मचा दिया और उम्मीद से ज्यादा कलेक्शन किया. फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 28 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन इस फिल्म ने करीब 32 करोड़ कमाए थे. लेकिन रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को इस फिल्म ने अपनी कमाई से सभी को हिलाकर रख दिया. इतना ही नहीं बल्कि फिल्म ‘धुरंधर’ ने ‘सैयारा’ (Saiyaara) और ‘कांतारा 1’ को पछाड़कर इस साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का खिताब भी अपने नाम कर लिया है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 39.50 करोड़ तगड़ा कलेक्शन किया है. फिल्म ‘धुरंधर’ के तीन दिनों की टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Box Office Collection) की बात करें तो ये 99.50 करोड़ रुपये हो बताई जा रही है.
बता दें कि फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna), आर. माधवन (R. Madhavan), राकेश बेदी (Rakesh Bedi), सारा अर्जुन (Sara Arjun), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल हैं. जिन्होंने अपनी अदाकारी से फिल्म को सुपरहिट बना दिया हैं. लोगों फिल्म में अक्षय खन्ना की अदाकारी के दीवाने हो गए है. फिल्म ‘धुरंधर’ को आदित्य धर (Aditya Dhar) ने बनाया है, विक्की कौशल ( Vicky Kaushal) की उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के निर्देशक भी रह चुके हैं.
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…
Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…
Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…
Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…
Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…
India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…