<
Categories: खेल

IND vs SA: शुभमन गिल पहुंचे भुवनेश्वर, आज नेट्स में दिखाएंगे फिटनेस; क्या संजू सैमसन का कटेगा पत्ता?

IND vs SA: शुभमन गिल भुवनेश्वर में भारतीय टीम से जुड़ गए हैं. गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में ओपनिंग करने के लिए तैयार हैं. ऐसे में संजू सैमसन को प्लेइंग-11 से बाहर किया जा सकता है.

IND vs SA T20 Series: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 दिसंबर को शुरू होने जा रही टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है. मंगलवार को कटक के बाराबती स्टेडियम में भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टी20 मैच खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल भुवनेश्वर पहुंच गए हैं. बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की ओर से गिल को फिट घोषित कर दिया गया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज के पहले मैच में गर्दन की चोट की वजह से शुभमन गिल बाहर हो गए थे. इसके बाद गिल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी भाग नहीं लिया. अब वे टी20 सीरीज में वापसी करने के लिए तैयार हैं.
शुभमन गिल भुवनेश्वर पहुंचकर भारतीय टीम की स्क्वाड से जुड़ गए हैं. अब वह नेट्स में प्रैक्टिस कर अपनी फिटनेस साबित करेंगे. अगर उन्हें नेट्स में खेलने में कोई समस्या नहीं होती है, तो वे पहले टी20 सीरीज में खेलते दिखाई देंगे. हालांकि अगर शुभमन गिल भारतीय टीम में वापस आते हैं, तो भारत की प्लेइंग-11 में बदलाव करना होगा.

नेट्स में प्रैक्टिस करेंगे गिल

भारतीय टी20 टीम के उप-कप्तान शुभमन शुभमन गिल सोमवार को भुवनेश्वर पहुंचे. वह आज पूरे दिन नेट्स में अभ्यास करेंगे. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने शनिवार को ही साफ किया था कि शुभमन गिल पूरी तरह फिट हैं और इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए तैयार हैं. विशाखापत्तनम में भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरे वनडे के बाद गंभीर ने कहा था, ‘गिल अब ओपन करने के लिए तैयार हैं, तभी उन्हें टीम में शामिल किया गया है. वह अब फिट हैं और मैदान पर उतरने को उत्साहित हैं.’
साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बल्लेबाजी करने के दौरान गिल को गर्दन में परेशानी हुई थी. इसकी वजह से वह रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. इसके बाद से गिल मैदान से बाहर चल रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले शुभमन गिल बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे थे. वहां पर गिल ने कुछ समय बिताया और अपनी फिटनेस पर काम किया. इसके बाद बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने गिल को फिट घोषित कर दिया गया.

संजू सैमसन का कटेगा पत्ता?

शुभमन गिल की वापसी से संजू सैमसन की प्लेइंग-11 में जगह पर खतरा आ गया है. ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या पहले टी20 मैच में संजू सैमसन बाहर बैठेंगे या मिडिल ऑर्डर में खेलेंगे. अगर शुभमन गिल खेलते हैं, तो वे अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरेंगे. ऐसे में टीम की बैटिंग ऑर्डर में बदलाव होगा, जिसके चलते संजू सैमसन को बेंच पर बैठना पड़ सकता है.
बता दें कि संजू सैमसन को ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी प्लेइंग-11 से ड्रॉप कर दिया गया था. उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज को तौर पर जितेश शर्मा को मौका दिया गया था, जो फिनिशर का काम करते हैं. वहीं, संजू सैमसन ओपनिंग में अच्छा करते हैं. भारत के लिए टी20 में ओपनर के तौर पर संजू सैमसन ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. हालांकि शुभमन गिल के आने की वजह से संजू को ओपनिंग करने का मौका नहीं नहीं मिलता है. ऐसे में उन्हें मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर उतारा जा सकता है.

घरेलू क्रिकेट में खेलकर आए संजू

संजू सैमसन पिछले कुछ समय से घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया. फिलहाल संजू टी20 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. अब बस देखना होगा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें प्लेइंग-11 में मौका देती है, या फिर नहीं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

दिल्ली में 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, CJP पर तंज या स्वच्छता का संदेश? क्या बोली कमेटी?

Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…

Last Updated: October 20, 2026 15:52:17 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 15:37:17 IST

Ruturaj Gaikwad Century: रणजी ट्रॉफी में नंबर 7 पर उतरकर ऋतुराज ने जड़ा शतक, टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…

Last Updated: October 20, 2026 15:29:25 IST

Aayush Wellness ने कैल्शियम-विटामिन सप्लीमेंट लॉन्च किया, बोन हेल्थ सेगमेंट में प्रवेश

मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…

Last Updated: October 20, 2026 15:22:13 IST

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 15:10:08 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST