<
Categories: खेल

कॉलर पर तिरंगा, कंधे पर सफेट पट्टी… T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम की नई जर्सी लॉन्च

Team India T20 Jersey Launch: भारतीय टी20 टीम की नई जर्सी लॉन्च कर दी गई है। इस जर्सी में थोड़े बदलाव नजर आ रहे हैं। देखें पहली झलक...

Team India T20 Jersey Launch: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम की नई जर्सी लॉन्च कर दी गई है. रायपुर में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच के दौरान पहली पारी खत्म होने के बाद नई जर्सी लॉन्च की गई. इस दौरान स्टेडियम में बैठे फैंस ने लाइव टीम इंडिया की नई जर्सी देखी. भारतीय टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20 2026 वर्ल्ड कप के लिए नई जर्सी की पहली झलक दिखाई. इस दौरान बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और एडिडास के एक अधिकारी भी मौजूद रहे.
बता दें की भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में अगले साल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा. इस वर्ल्ड कप का शेड्यूल भी घोषित किया जा चुका है. 7 फरवरी को पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबले से वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की शुरुआत होगी. इस वर्ल्ड कप का फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा.

भारतीय टीम की जर्सी में क्या बदलाव?

नई जर्सी के लुक की बात करें, तो उसमें थोड़े बदलाव नजर आ रहे हैं. नई जर्सी पर गहरा नीला रंग छाया हुआ है. इसके अलावा किनारों पर ऑरेंज  कलर का बॉर्डर है. वहीं, जर्सी के कॉलर पर तिरंगा बनाया गया है. कंधे पर सफेद पट्टियां बनी हुई हैं. जर्सी पर सामने की ओर हल्की और गहरी नीली धारियां साफतौर पर देखी जा सकती हैं. टीम इंडिया की इस नई टी-20 जर्सी पर 2 स्टार हैं. दरअसल, भारतीय टीम ने अभी तक 2 बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है. पहला साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में और दूसरा साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में.

‘मेरी दुआएं टीम के साथ’

भारतीय टीम की नई जर्सी की लॉन्चिंग पर रोहित शर्मा ने कहा कि साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के बाद दोबारा इसे इसे जीतने में उन्हें 15 साल से ज्यादा लग गए. अब टी20 वर्ल्ड कप भारत में होगा और मेरी दुआएं हमेशा टीम के साथ हैं. रोहित शर्मा ने कहा कि यह एक रोमांचक टूर्नामेंट होने वाला है. मुझे यकीन है कि हर कोई टीम के साथ होगा, उन्हें सपोर्ट करेगा.

कब शुरू होगा टी20 वर्ल्ड कप?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 अगले साल 7 फरवरी से शुरू होगा. इस वर्ल्ड कप का फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा. भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यूएसए के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी. भारत इस वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में मौजूदा चैंपियन है और अपने इस टाइटल को बचाने की पूरी कोशिश करेगी. साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर सालों की सूखा खत्म किया था. वहीं, अब सूर्यकुमार यादव भी भारत को यह टाइटल डिफेंन करके तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाना चाहेंगे.

20 टीमों के बीच होगा मुकाबला

इस टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें ट्रॉफी के लिए एक-दूसरे का मुकाबला करेंगी. इन सभी टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है. भारत ग्रुप-ए में शामिल हैं, जिसमें पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका हैं. इसके अलावा ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, ओमान और आयरलैंड को रखा गया है. इसी तरह ग्रुप-सी में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, इटली और नेपाल शामिल हैं. ग्रुप-डी में साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई हैं.

भारत का टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल

भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में यूएसए के खिलाफ मुंबई में अपना मैच खेलेगी. इसके बाद भारत का दूसरा मैच 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ होगा, जबकि तीसरा मैच 14 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा. इसके बाद 18 फरवरी को अहमदाबाद में भारत नीदरलैंड के खिलाफ मैच खेलेगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

‘कांग्रेस की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है…’ खरगे के बयान पर शिवराज का पलटवार, जमकर सुनाई खरीखोटी

Shivraj Singh Chouhan: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक रैली के दौरान पीएम मोदी को…

Last Updated: October 27, 2026 16:14:12 IST

अभिषेक की आंधी में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने छह विकेट से जीता मुकाबला, सीरीज पर भी कब्जा

India vs New Zealand 3rd T20: भारत ने तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को छह…

Last Updated: October 27, 2026 15:55:00 IST

Abhishek Sharma century: शतक जड़ने के बाद क्रीज पर बैठकर जपा ‘ओम नमः शिवाय’, 35 गेंदों में अभिषेक शर्मा का दिखा रुद्र अवतार

Abhishek Sharma century: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 35…

Last Updated: October 27, 2026 15:56:22 IST

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट! 8 आरोपी अनिल पंडित से जुड़े, अब किसकी शरण में राधा-बबीता?

Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने 11 आरोपियों…

Last Updated: October 27, 2026 14:23:49 IST

Toll Tax New Rule: 1 नवंबर से मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें ₹1500 और ₹3000 की फीस का नियम

Fastag Annual Pass: 1 नवंबर 2026 से टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने…

Last Updated: October 27, 2026 14:02:40 IST

‘सद्गुरु एन एक्स न्यूमैटिक फिटिंग’ के प्रोपराइटर रविंद्र हिरोजी साटम की प्रेरक कहानी, विदेशी फिटिंग से स्वदेशी निर्माण तक

Ravindra Hiroji Satam: कारोबार में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, धैर्य और लगातार प्रयास…

Last Updated: October 27, 2026 13:58:40 IST