Hindi News / Sports / India Vs Sri Lanka Jasprit Bumrah First Ball Wicket Mohammed Siraj Mumbai Cricket World Cup 2023

Cricket World Cup 2023: जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड, रचा इतिहास

India News (इंडिया न्यूज), Cricket World Cup 2023: विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत बनाम श्रीलंका के बीच खेला गया। श्रीलंका ने मैच में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका के सामने 358 रनों का लक्ष्य रखा था। […]

BY: Shashank Shukla • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Cricket World Cup 2023: विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत बनाम श्रीलंका के बीच खेला गया। श्रीलंका ने मैच में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका के सामने 358 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 55 रन पर ऑल आउट हो गई। इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों ने खतरनाक गेंदबाजी की। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की और इसके साथ ही उन्महोंने एक नया कारनामा किया। आइए जानते हैं, इस कारनामे के बारे में…

पहली गेंद पर सफलता

मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह ने पारी के पहले ओवर की पहली गेंद पर विकेट चटकाया। इसके बाद दूसरा ओवर करने आए सिराज ने भी अपनी पहली गेंद पर विकेट चटकाया। बुमराह ने पथुम निसंका को पहली गेंद पर आउट किया। इसके बाद सिराज ने दिमुथ करुणारत्ने को आउट किया। ऐसा कर दोनों खिलाड़ियों ने नया इतिहास रचा है।

Champions Trophy 2025:अभी नहीं तो कभी नहीं! इतिहास रचने से सिर्फ इतने रन दूर है Virat Kohli, सालों बाद खतरे में पड़ा Universe Boss का रिकॉर्ड

PC: SOCIAL MEDIA

गेंदबाजों ने बरपाया कहर

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को पहली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने बड़ा झटका दिया। इसके बाद भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया है। मैच में मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट चटकाए। जबकि, मोहम्मद शमी ने भी आते हुए लगतार अपनी पहली और दूसरी गेंद पर विकेट चटकाए। हांलाकिस वह हैट्रिक लेने से चूक गए। शमी ने मैच में कुल 5 विकेट चटकाए। जबकि बुमराह को 1 सफलता मिली।

प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका: निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशान हेमंथा, महेश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका

यह भी पढें: 

Cricket World Cup 2023: लाइव शो के दौरान पीसीबी पर बिफरे Shahid Afridi, दिया यह विवादित बयान

Salman Khan: Cristiano Ronaldo ने क्यों किया सलमान खान को इग्नोर? वजह जान रह जाएंगे हैरान

Cricket World Cup 2023: विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में उठा-पटक, चीफ सेलेक्टर ने दिया इस्तीफा

Tags:

ind vs sl highlightsindia cricket teamindia vs sri lankaJasprit Bumrahmohammed sirajworld cup 2023

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue