<

IND vs USA: जीत के बाद भी सदमे में टीम इंडिया! USA ने दुनिया के सामने खोली पोल, सूर्या नहीं होते तो आज इतिहास बदल जाता!

USA के खिलाफ जीत तो मिली, पर टीम इंडिया की बल्लेबाजी ने सबकी सांसें रोक दीं। 77/6 के स्कोर के बाद सूर्या ने कैसे पलटा मैच? पूरी सच्चाई जानने के लिए पढ़ें.

I20 World Cup 2026: भारतीय टीम ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत जीत के साथ तो की है, लेकिन USA के खिलाफ हुए इस मैच ने टीम की कुछ बड़ी कमजोरियों को सामने लाकर खड़ा कर दिया. USA जो एक कम अनुभवी टीम है उसके सामने भारत की बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ाती नजर आई. कप्तान सूर्यकुमार यादव को छोड़ दें, तो पूरा बैटिंग लाइनअप उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रहा. आइये इस मैच को लेकर कुछ ऐसे ही पॉइंट्स को लेकर बात करते हैं कि कैसे भारतीय टीम USA जैसी कम अनुभव वाली टीम के सामने भी संघर्ष कर रही थी.

बल्लेबाजी के पतन ने खड़े किए सवाल

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारत की आक्रामक बल्लेबाजी और गहराई की काफी चर्चा थी. लेकिन वानखेड़े स्टेडियम में वह आत्मविश्वास हवा होता दिखा. पावरप्ले के अंदर ही भारत ने अपने अहम विकेट गंवा दिए और USA की गेंदबाजी के सामने टॉप ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. ईशान किशन ने कोशिश जरूर की लेकिन अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए. अभिषेक शर्मा जीरो पर आउट हो गए और तिलक वर्मा भी क्रीज पर टिक नहीं सके. एक वक्त भारत 77 रन पर 6 विकेट खो चुका था और 140 का आंकड़ा छूना भी मुश्किल लग रहा था.

सूर्यकुमार यादव ने डूबती नैया पार लगाई

हालांकि इस मैच में सूर्या ने अच्छी कप्तानी पारी खेले और जब बाकी बल्लेबाज सरेंडर कर रहे थे, तब सूर्यकुमार यादव अकेले डटे रहे. यह उनकी कोई ‘फ्लैशी’ या ताबड़तोड़ पारी नहीं थी, बल्कि उन्होंने बेहद संभलकर बल्लेबाजी की. उन्होंने स्ट्राइक रोटेट की और खराब गेंदों का इंतजार किया. उनकी नाबाद 84 रनों (49 गेंद) की पारी की बदौलत ही भारत 161/9 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाया. यहां USA के गेंदबाजों की तारीफ करनी होगी जिन्होंने अपनी रणनीति पर टिके रहकर भारत की कमजोरी, दुनिया के सामने रख दी. हालांकि, सूर्या का कैच छोड़ना उन्हें भारी पड़ा, वरना उस वक्त तक मैच पर USA का ही दबदबा था.

गेंदबाजों ने बचाई लाज

बल्लेबाजों की नाकामी के बाद भारतीय गेंदबाजों ने मोर्चा संभाला. अर्शदीप सिंह ने शुरुआत में कसी हुई गेंदबाजी की, वहीं टी20 टीम में वापसी कर रहे मोहम्मद सिराज ने आते ही अपना असर दिखाया. शुरुआती झटकों ने USA को बैकफुट पर धकेल दिया. बीच के ओवरों में थोड़ी कोशिश जरूर हुई, लेकिन USA कभी भी लक्ष्य के करीब पहुंचता नजर नहीं आया.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

Uttar Pradesh News: 4 महीने से गायब थी छात्रा, अलग-अलग लोग करते रहे दुष्कर्म, गोरखपुर में हुआ दिल दहलाने वाला हादसा

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई…

Last Updated: April 10, 2026 17:58:05 IST

Kal Ka Panchang 11 April 2026: कल शनिवार का विशेष दिन, यहां जानिए पूरे दिन का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सटीक समय

Kal ka Panchang 11 April 2026: आज 11 अप्रैल 2026, शनिवार का पावन दिन है,…

Last Updated: April 10, 2026 17:55:44 IST

गंजे प्लेयर को थमा दिया हेयर ड्रायर? क्या PSL में अवार्ड के रूप में मिलती है ये अजीबोगरीब चीजें, कौड़ियों में कीमत

पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) यानी पीएसएस सिर्फ़ रोमांचक मुकाबलों के लिए ही नहीं,…

Last Updated: April 10, 2026 17:49:40 IST

9 साल, 6 राज्य और 33 हत्याएं… मामूली सा दर्जी कैसे रात के अंधेरे में बन जाता था खूनी दरिंदा?

Bhopal serial killer: आदेश खामरा भोपाल का एक ऐसा सीरियल किलर है जो दिन में…

Last Updated: April 10, 2026 17:52:33 IST

बेहद रहस्यमयी है धुरंधर 2 का ये गाना, ‘मैड मोंक’ से जुड़ा खेल, रूस की भयावह कहानी

धुरंधर द रिवेंज फिल्म के साथ ही इसके गाने भी काफी फेमस हुए लोगों ने…

Last Updated: April 10, 2026 17:39:42 IST

बेंगलुरू के पास घूमने के लिए बेस्ट हैं ये प्लेस, कम खर्च में पूरे मजे, वीकेंड पर बनाएं प्लान

अगर आप बेंगलुरु में रहते हैं और घूमने का मन बना रहे हैं, तो यहां…

Last Updated: April 10, 2026 17:32:45 IST