<

IND vs WI 1st ODI Playing 11: रोहित-विराट IN, पर ये 4 स्टार बाहर! जानें पहले वनडे में कैसी दिखेगी भारत की प्लेइंग 11

वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के बीच भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. तिरुवनंतपुरम में होने वाले पहले मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की मैदान पर वापसी हो रही है, लेकिन चोट और एशियन गेम्स की वजह से टीम में कुछ बड़े बदलाव तय हैं. क्या हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में युवा ऑलराउंडर इस मौके को भुना पाएगा, और क्या कुलदीप यादव को मिलेगा प्लेइंग 11 में मौका? जानिए पहले मैच की पूरी संभावित टीम...

दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 2027 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के तहत भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज खेलने उतर रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला रविवार (27 सितंबर) को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा.

शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम के लिए यह सीरीज काफी अहम है. इस साल भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज जीती है, लेकिन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था. वेस्टइंडीज के बाद भारत को श्रीलंका और न्यूजीलैंड से भी वनडे सीरीज खेलनी है.

रोहित और विराट की वापसी

अफगानिस्तान सीरीज के बाद दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर मैदान पर दिखाई देंगे. ये दोनों खिलाड़ी अब सिर्फ वनडे क्रिकेट ही खेलते हैं. ऐसे में फैंस की नजरें एक बार फिर इन दोनों के खेल पर टिकी होंगी.

चोट और एशियन गेम्स से बढ़ीं मुश्किलें

भारतीय टीम के कई अहम खिलाड़ी इस सीरीज में मौजूद नहीं हैं. अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वहीं, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ सीरीज के दौरान नई चोट के कारण बाहर हो गए हैं, और हर्षित राणा भी अभी फिट नहीं हैं. इन परिस्थितियों में टीम प्रबंधन को अपनी बेंच स्ट्रेंथ आजमाने का पूरा मौका मिलेगा.

कुलदीप यादव को मिल सकता है मौका

इंग्लैंड दौरे पर एक भी सीमित ओवर मुकाबला न खेलने वाले स्पिनर कुलदीप यादव पर इस सीरीज में खास नजर रहेगी. टीम में रवींद्र जडेजा के अलावा कुलदीप ही मुख्य विशेषज्ञ स्पिनर हैं, इसलिए पहले मैच में उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है.

पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST

NSE लाएगा 10 मिनट का नया क्लोजिंग ऑक्शन सेशन, 7 दिसंबर से होगा लागू, क्लोजिंग कीमत तय करने का बदलेगा तरीका

NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…

Last Updated: November 7, 2026 16:32:54 IST