<
Categories: खेल

INDIA vs WEST INDIES: वेस्टइंडीज़ के खिलाफ सीरीज़ के लिए कैसी होगी टीम, जानिए किस-किसको मिलेगा मौका?

INDIA vs WEST INDIES: टीम इंडिया का अगला मिशन है वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलना. ये टेस्ट सीरीज़ 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली है. इस सीरीज़ में शुभमन गिल आपको एक बार फिर से टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे.

India vs West Indies Team Selection: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के बाद टीम इंडिया (Team India) का अगला मिशन है वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलना. ये टेस्ट सीरीज़ 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली है. इस सीरीज़ के लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान होने वाला है. ये टेस्ट सीरीज़ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) का हिस्सा होगी. यानी यह सिर्फ एक द्विपक्षीय सीरीज ही नहीं, बल्कि ये श्रृंख्ला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज़ से भी बेहद अहम होगी.

इस सीरीज़ का पहला टेस्ट मैच 2 अक्टूबर 2025 से खेला जाएगा. अगल महीने से शुरू होने वाली इस सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन कुछ नाम लगभग तय माने जा रहे हैं.

किस-किसको मिलेगा WI सीरीज़ के लिए मौका?

कप्तान की बात करें तो शुभमन गिल (Shubman Gill) को टेस्ट टीम की जिम्मेदारी एक बार फिर से सौंपी जा सकती है. ओपनिंग की भूमिका में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और केएल राहुल (KL Rahul) का खेलना तय माना जा रहा है. तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) को मौका मिल सकता है, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

मिडिल ऑर्डर को संभालने के लिए देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) सकते हैं. विकेटकीपिंग के लिए ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) मुख्य कीपर होंगे क्योंकि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हैं. बैकअप कीपर के रूप में एन जगदीशन (N Jagadeesan) को चुना जा सकता है.

घरेलू पिचों पर चलेगा स्पिन का जादू

क्योंकि यह सीरीज भारत में हो रही है, तो स्वाभाविक है कि स्पिनर्स को बड़ी भूमिका मिलेगी. रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja), अक्षर पटेल (Axar Patel), वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) जैसे स्पिन गेंदबाज टीम में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं.

ये संभालेंगे तेज गेंदबाजी की कमान

तेज गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) फ्रंटलाइन पेसर होंगे क्योंकि बुमराह (Jasprit Bumrah) पहले टेस्ट में शायद उपलब्ध हों. प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna), हर्षित राणा (Harshit Rana) और नितीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) को भी आजमाया जा सकता है.

  कब होगा टीम का ऐलान?

कितने खिलाड़ियों को मिलेगा मौका?

बीसीसीआई (BCCI) की सेलेक्शन कमेटी इस सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान करेगी. चूंकि यह घरेलू सीरीज है, अगर कोई खिलाड़ी चोटिल होता है तो रिप्लेसमेंट तुरंत बुलाया जा सकता है.

टीम का ऐलान 24 या 25 सितंबर को होने की उम्मीद है. पहले सेलेक्शन मीटिंग होगी और फिर फाइनल टीम घोषित की जाएगी.

ये भी पढ़ें-  Asia Cup 2025 में दासुन शनाका ने बनाया ऐसा World Record, कोई नहीं करना चाहेगा अपने नाम

India vs West Indies के लिए भारत की संभावित टीम

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, एन जगदीशन, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी.

ये भी पढ़ें-पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई के बाद Abhishek Sharma ने किया था ‘L’ का इशारा, जानिए क्या है इसका मतलब?

Pradeep Kumar

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST