IND vs WI: ईडन गार्डन्स में सेमीफाइनल का टिकट दांव पर! कप्तान सूर्या ने टॉस जीतकर लिया बड़ा फैसला, क्या टीम इंडिया रचेगी इतिहास? देखें दोनों टीमों की घातक प्लेइंग 11.
IND vs WI T20I WC 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी सुपर 8 मैच में आज भारतीय टीम का सामना वेस्टइंडीज से हो रहा है. यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत और वेस्टइंडीज दोनों के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है. जो टीम यह मैच जीतेगी, वह सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी. भारत और वेस्टइंडीज के इस मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया है और मेहमान टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है.
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), रोस्टन चेज, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।
सूर्यकुमार यादव ने कहा ‘हम आज रात पहले गेंदबाजी करेंगे. पिच अच्छी दिख रही है. यह लक्ष्य का पीछा करने वाला मैदान रहा है और वक्त के साथ विकेट और भी बेहतर हो जाता है, इसलिए चेजिंग एक अच्छा विकल्प है. यहां का माहौल अभी से ही काफी जबरदस्त है और हम दर्शकों को एक बेहतरीन खेल दिखाने की कोशिश करेंगे. मुझे लगता है कि पिछले मैच में हमने सभी मानकों पर खरा उतरा था. टीम में कोई बदलाव नहीं है (वही टीम है).’
शाई होप ने कहा ‘हम भी पहले वही (गेंदबाजी) करते. हमारे लिए लगातार अच्छा क्रिकेट खेलना सबसे महत्वपूर्ण है. हमारे ज्यादातर खिलाड़ी आईपीएल (IPL) का हिस्सा रहे हैं और उम्मीद है कि आज हम जीत दर्ज करने में सफल रहेंगे. आज का मैच हमारे लिए ‘करो या मरो’ जैसा है. हम इसी के लिए क्रिकेट खेलते हैं, बड़ी और बेहतरीन टीमों के खिलाफ मुकाबला करने के लिए. टीम में एक बदलाव है, ब्रैंडन किंग की जगह अकील होसेन आए हैं.’
Aamir Khan Film: हर तरफ आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'एक दिन' को लेकर हर…
RCB vs RR: राजस्थान रॉयल्स बनाम आरसीबी मैच के दौरान टीम मैनेजर द्वारा मोबाइल फोन…
Viral Video: बीड के दिदरुद गांव की रहने वाली सुमैया ने दो साल की कड़ी…
Silver Price Today 12 April 2026: शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाज़ार में चांदी की…
Bihar CM Name: बिहार की नई सरकार का मुख्यमंत्री बीजेपी से हो सकता है. वहीं…
Ayush Mhatre Retired Out: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ CSK ने 18वें ओवर में आयुष म्हात्रे…