Ayush Mhatre Retired Out: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ CSK ने 18वें ओवर में आयुष म्हात्रे को रिटायर्ड आउट कर वापस बुला लिया. आयुष म्हात्रे 36 गेंदों पर 59 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन टीम की रणनीति के तहत उन्हें वापस लौटना पड़ा. जानें वजह...
CSK ने आयुष म्हात्रे को रिटायर्ड आउट क्यों किया?
Ayush Mhatre Retired Out: 11 अप्रैल को खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराकर इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की. इस मैच के दौरान CSK के स्टार युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया. दरअसल, CSK की पारी के दौरान 18वें ओवर में आयुष म्हात्रे फिफ्टी बनाकर खेल रहे थे. उन्होंने 26 गेंदों पर 59 रन बनाए थे, जिस दौरान उनके बल्ले से 4 छक्के और 3 चौके आए. इस दौरान CSK मैनेजमेंट की रणनीति के तहत आयुष म्हात्रे को ‘रिटायर्ड आउट’ कर दिया गया. उस समय CSK का स्कोर 175/1 था और टीम आखिरी ओवर्स में तेजी से रन बनाना चाहती थी. ऐसे में आयुष म्हात्रे बिना आउट हुए ही मैदान छोड़कर वापस आना पड़ा. इसी के साथ आयुष म्हात्रे CSK के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्हें अर्धशतक लगाने के बाद रिटायर्ड आउट किया गया. इससे पहले CSK ने डेवोन कॉनवे को इसी तरह रिटायर्ड आउट किया था.
IPL इतिहास में कई टीमों ने अपने बल्लेबाजों को रिटायर्ड आउट किया है. अब इस लिस्ट में आयुष म्हात्रे का भी नाम जुड़ गया है. इससे पहले साल 2022 में रविचंद्रन अश्विन को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रिटायर्ड आउट किया गया था, जो आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ था. इसके बाद साल 2023 में अथर्व तायडे को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ, 2023 में साईं सुदर्शन को मुंबई इंडियंस के खिलाफ, 2025 में तिलक वर्मा को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ और डेवोन कॉनवे को पंजाब किंग्स के खिलाफ रिटायर्ड आउट किया जा चुका है.
अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान CSK के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. अभी तक म्हात्रे ने इस सीजन कुल 4 मैच खेले हैं, जिनमें 2 अर्धशतक की मदद से 133 रन बनाए हैं. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 73 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 59 रन बनाए.
मैच की बात करें, तो चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर अपनी पहली जीत हासिल की. CSK की ओर से संजू सैमसन ने 56 गेंदों पर 115 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि आयुष म्हात्रे ने 36 गेंदों पर 59 रन बनाए. वहीं, शिवम दुबे ने 10 गेंदों पर 20 रनों का योगदान दिया. इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 189 रनों पर ढेर हो गई. दिल्ली की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली. उनके अलावा पथुम निसंका ने 24 गेंदों पर 41 रन बनाए, जबकि आशुतोष राणा ने 10 गेंदों पर 19 रन जोड़े. इसके बावजूद दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा.
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…
Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…
Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…
Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल.…
Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…