<

T20 वर्ल्ड कप में कब-कब वेस्टइंडीज ने तोड़ा भारत का सपना? 2016 की हार अब तक नहीं भूल पाए फैंस, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को सुपर-8 का बड़ा मुकाबला खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अभी तक दोनों टीमों के बीच कुल 4 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी रहा है.

IND vs WI Head To Head: ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 स्टेज अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. अब सुपर-8 में सिर्फ 3 मुकाबले खेले जाने हैं, जिसके बाद सेमीफाइनल की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी. सुपर-8 के ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. इस ग्रुप से सेमीफाइनल में जाने के लिए सिर्फ 1 स्पॉट बचा है, जिसके लिए भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला 1 मार्च को खेला जाएगा, जो सुपर-8 का आखिरी मैच होगा. फिलहाल दोनों टीमों के पास 2-2 प्वाइंट हैं. ऐसे में भारत और वेस्टइंडीज के बीच ‘वर्चुअल क्वार्टरफाइनल’ का मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी, जबकि दूसरी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. भारत और वेस्टइंडीज का यह नॉकआउट मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, जहां पर वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. वेस्टइंडीज ने अभी तक ईडन गार्डन्स में टी20 वर्ल्ड कप का कोई भी मैच नहीं गंवाया है. ऐसे में आइए जानते हैं इस मुकाबले में किसका पलड़ा भारी है…

वेस्टइंडीज ने कब-कब तोड़ा भारत का सपना?

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत और वेस्टइंडीज का 4 बार आमना-सामना हुआ है. इस दौरान वेस्टइंडीज ने 3 बार भारत को बुरी तरह हराया है, जबकि टीम इंडिया सिर्फ 1 ही मैच जीत पाई है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 2009 के टी20 वर्ल्ड कप में हुआ था. यह मुकाबला इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153/7 का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 8 गेंद बाकी रहते ही 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने टारगेट चेज करते हुए नाबाद 66  रन बनाए थे. साथ ही उन्होंने गेंद से 4 विकेट भी हासिल किए थे.

2010 में हुआ था आमना-सामना

साल 2010 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला हुआ था. यह मुकाबला ब्रिजटाउन में खेला गया था, जिसमें वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 169 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज के कप्तान क्रिस गेल ने भारत के खिलाफ 98 रनों की तूफानी पारी खेली थी. इसके जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना पाई. इससे वेस्टइंडीज ने 14 रनों से मैच अपने नाम कर लिया.

2014 में भारत को मिली थी पहली जीत

भारत ने साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार वेस्टइंडीज को हराया था. यह मुकाबला मीरपुर में खेला गया था. इस मैच में भारतीय टीम ने अपनी दमदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज को 129 के स्कोर पर रोक दिया. इसके जवाब में भारतीय टीम 2 गेंद बाकी रहते हुए मैच अपने नाम कर लिया. भारत की ओर से रोहित शर्मा ने नाबाद 62 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा विराट कोहली ने 54 रनों का योगदान दिया था. इसके दम पर भारत ने 2 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट से मैच अपने ना कर लिया.

2016 की हार नहीं भुला पाए भारतीय फैंस

साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने भारत को करारी हार दी थी, जिसका दर्द अभी तक भारतीय फैंस के दिलों में हैं. इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत और वेस्टइंडीज का आमना-सामना हुआ था, जो मुंबई में खेला गया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट खोकर 192 रन बनाए थे. भारत की ओर से विराट कोहली ने नाबाद 89 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा रोहित शर्मा ने 43 रनों का योगदान दिया था. फिर वेस्टइंडीज की टीम टारगेट चेज करने उतरी. वेस्टइंडीज की ओर से लेंडल सिमंस ने 82 रनों की नाबाद पारी खेली. इसके अलावा जॉनसन चार्ल्स ने 52 और आंद्रे रसल ने 43 रनों की अहम पारी खेली. इसके दम पर वेस्टइंडीज ने 2 गेंद बाकी रहते ही 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया.

भारत-वेस्टइंडीज का हेड टू हेड रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड रिकॉर्ड में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 30 T20I मैच खेले गए हैं. इसमें से 19 मैचों में भारत ने जीत हासिल की है, जबकि 10 मुकाबले वेस्टइंडीज ने अपने नाम किए हैं. इसके अलावा 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला. वहीं, टी20 वर्ल्ड कप में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 4 मैच खेले गए हैं, जिनमें 3 बार टीम इंडिया का हार झेलनी पड़ी है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today 10 April: टंकी फुल करवाने से पहले जान लें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट्स

Petrol Diesel Rate Today 10 April 2026: तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के…

Last Updated: April 10, 2026 05:31:27 IST

Weather 10 April 2026: निकाल लें छतरी, प्री-मॉनसून की बारिश होगी तेज; जानें कहां आंधी के साथ गिरेंगे ओले

Today Weather News 10 April 2026:  उत्तर भारत में बारिश थम गई है, जबकि जम्मू-कश्मीर…

Last Updated: April 10, 2026 05:16:25 IST

Abhinav Arora: पुलिस खड़ी रही, भीड़ तोड़ती रही कार, बाल संत अभिनव अरोड़ा पर हमला; महिला की चीखें कैमरे में कैद

Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…

Last Updated: April 10, 2026 00:28:31 IST

KKR vs LSG: लखनऊ की सांस रोक देने वाली जीत! मुकुल चौधरी ने फिफ्टी ठोक पलटी बाजी, देखती रह गई कोलकाता

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…

Last Updated: April 10, 2026 00:02:05 IST

‘तुम मेरी बेटी हो, तुम्हारा कन्यादान…’, 3 साल तक करता रहा रेप; पीड़िता ने खोल अशोक खरात का राज़

Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…

Last Updated: April 10, 2026 00:05:29 IST

TMC द्वारा Humayun Kabir के स्टिंग वीडियो की कितनी है सच्चाई? गंभीर आरोपों पर क्या बोले कबीर

Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…

Last Updated: April 9, 2026 23:25:28 IST