India vs Zimbabwe: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम को सुपर-8 का दूसरा मैच आज जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.
भारत बनाम जिम्बाब्वे पिच रिपोर्ट
Chennai Pitch Report: भारत सुपर 8 का अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका से हारने के बाद आज (गुरुवार) को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो वाला मैच खेलेगा. अपने पहले सुपर 8 मुकाबले में भारत को 76 रनों से बड़ी हार मिली थी. जिससे टीम इंडिया के रन रेट पर असर पड़ा है. जिससे भारत के सेमीफाइनल में उनकी राह और मुश्किल हो गई है. वहीं सोमवार को वेस्ट इंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हरा दिया. वेस्टइंडीज का रन रेट अब 5.350 है . इंडिया का रन रेट -3.880 है. उसके बाद साउथ अफ्रीका का 3.800 है. वहीं सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए, भारत को वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दोनों के खिलाफ जीतना होगा.
भारत को वापसी के लिए चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत की जरूरत है लेकिन उनके बल्लेबाजों का खराब फॉर्म चिंता का विषय है. अब तक सिर्फ ईशान किशन और शिवम दुबे ही अच्छे फॉर्म में दिखे हैं. इस बीच बड़े शॉट लगाने वाले अभिषेक शर्मा निराश कर रहे हैं वह इस टूर्नामेंट में तीन बार डक पर आउट हुए हैं और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 15 रन बनाए हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा भी लगातार अच्छा नहीं खेल पाए हैं जबकि हार्दिक पांड्या अब तक बल्ले से उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं.
चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए अच्छी पिच मानी जाती है. पिच से अच्छा बाउंस मिलने की उम्मीद है, जिससे भारतीय बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है. पहले यह पिच स्पिन गेंदबाजों को फायदा पहुंचाती थी, लेकिन अब 180-200 रन का स्कोर आम हो गया है.
भारत ने आखिरी बार 2002 में जिम्बाब्वे को पुरुषों के इंटरनेशनल मैच में होस्ट किया था. तब से दोनों टीमें T20 इंटरनेशनल मैचों में 13 बार आमने-सामने हुई हैं. या तो जिम्बाब्वे में या न्यूट्रल जगहों पर. भारत ने 10 जीत के साथ इस मुकाबले में दबदबा बनाया है,जबकि जिम्बाब्वे ने तीन मैच जीते हैं.
एक्यूवेदर ऐप के मुताबिक गुरुवार सुबह चेन्नई में टेम्परेचर 31 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा साथ ही हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम धूप वाला रहेगा. दोपहर में टेम्परेचर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और शाम को 27 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है. दिन भर हल्का कोहरा रह सकता है लेकिन मैच शुरू होने तक मौसम साफ होने की उम्मीद है. बारिश की कोई संभावना नहीं है.
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तादिवानशे मारुमनी (विकेटकीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैडली इवान्स,वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी।
टीम इंडिया ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में तीन T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें से दो में जीत मिली और एक में हार मिली. भारतीय टीम ने अपना आखिरी T20 इंटरनेशनल मैच यहां 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था1.65 रन के टारगेट का पीछा करते हुए उन्होंने चार गेंद बाकी रहते दो विकेट से मैच जीत लिया. इस मैच में तिलक वर्मा ने बल्ले से अहम भूमिका निभाई और नाबाद 72 रन बनाए.
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है.…
Weather Forecast North India: उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर पर्वतीय राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश…
IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के नंबर…
Rajasthan Churu Video: राजस्थान के चुरू में मेडिकल कॉलेज में लड़कों और लड़कियों के हॉस्टल…
Shimla Ram Mandir Hall Controversy: हिमाचल प्रदेश के शिमला में राम मंदिर हॉल में मस्लिम…
Iran-US War: ईरान को राख कर देने की धमकी के बीच युवाओं ने अपने वतन…